
बिलासपुर,,, वन विभाग की लापरवाही और मिलीभगत के कारण लोग जंगल की भूमि पर भी अवैध कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं! ताजा मामला तखतपुर रेंज के लोखंडी क्षेत्र का है! जहां वन विभाग की भूमि पर पक्के निर्माण कार्य जोरों से चल रहे हैं! यह निर्माण कार्य काफी दिनों से चल रहा है! और ग्रामीणों द्वारा कई बार वन विभाग को सूचित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है!
प्रभावशाली लोगों का हाथ होने की संभावना
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है! कि इस अवैध निर्माण में कुछ प्रभावशाली लोगों का हाथ हो सकता है! जिसके कारण प्रशासन और वन विभाग इस पर कार्रवाई करने से कतराते हैं! यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में वन विभाग की भूमि पर और अधिक कब्जे हो सकते हैं! और माफियाओं की नजरें भी इन पर अधिक टिक सकती हैं!
ग्रामीणों को मिल रही है धमकी
गांववाले यह भी बताते हैं! कि इस निर्माण में शामिल लोगों ने गांव में गुंडागर्दी करते हुए ग्रामीणों को धमकी दी है! कि यदि किसी ने शिकायत की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे! इस भय के कारण कोई भी गांववाला वन विभाग से शिकायत करने का साहस नहीं कर पा रहा है!
वन विभाग और प्रशासन की अनदेखी
सूत्रों के मुताबिक, तखतपुर वन विभाग और बिलासपुर के अधिकारियों को इस अवैध कब्जे और निर्माण की पूरी जानकारी है! लेकिन कार्रवाई करने में वे संकोच कर रहे हैं! अगर प्रशासन की इसी तरह की लापरवाही जारी रही, तो आने वाले समय में यह समस्या और गंभीर हो सकती है!
इस मामले में प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए जा रहे हैं! और यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो जंगल की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों का मनोबल और बढ़ सकता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
