
बिलासपुर,,, बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित तिलकनगर में एक कथित गर्ल्स हॉस्टल के खिलाफ अनैतिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय निवासियों ने पुलिस से शिकायत की है! मोहल्लेवासियों का आरोप है! कि यहां रहने वाली लड़कियां और मकान मालिक अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं! जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है! मोहल्ले के लोगों ने इस मामले में थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है!
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, कुछ मकान मालिकों ने अपने घरों को गर्ल्स हॉस्टल के रूप में किराए पर दे रखा है! लेकिन असल में यहां पर रहने वाली लड़कियां बाहरी लड़कों और असामाजिक तत्वों को बुलाकर शराब पीने और हंगामा करने में लिप्त रहती हैं! होली के दिन तो स्थिति और भी बिगड़ गई थी! जब हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने बाहर से लड़कों को बुलाकर शराब पी और गाली-गलौज करने लगीं! विरोध करने पर उन्होंने आपस में ही झगड़ा शुरू कर दिया! जिससे पूरे मोहल्ले में तनाव फैल गया! मोहल्लेवासियों ने इस घटना का वीडियो बना कर पुलिस को सौंपा है! लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई!
स्थानीय लोग इस घटना को लेकर गहरी चिंता में हैं! और उनका कहना है! कि इस प्रकार की गतिविधियों का असर आसपास के बच्चों और युवाओं पर पड़ रहा है! नशे और शराब का खुलेआम सेवन करने से मोहल्ले में रहने वाले छोटे बच्चे और परिवार भी प्रभावित हो रहे हैं! बार-बार पुलिस को सूचना देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है! जिससे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है! लोग इस बात से परेशान हैं! कि उनका रोज़मर्रा का जीवन भी इस अवैध गतिविधि के कारण प्रभावित हो रहा है!

मोहल्लेवासियों का कहना है! कि इस प्रकार के हॉस्टल्स को अवैध तरीके से चलाना न केवल उनके बच्चों और युवाओं के लिए खतरनाक है! बल्कि इससे पूरे क्षेत्र की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है! उन्होंने थाना प्रभारी से मांग की है! कि सख्त कार्रवाई करते हुए इस हॉस्टल को बंद किया जाए और इसमें शामिल सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए!

स्थानीय लोग इस उम्मीद में हैं! कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि इलाके में शांति बनी रहे और मोहल्ले का माहौल सुधर सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
