
बिलासपुर,,, थाना सीपत में पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है! प्रमिल दास मानिकपुरी और उसकी पत्नी रंजना दास मानिकपुरी पर आरोप है!
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है! कि प्रार्थिया श्रीमती गायत्री सूर्यवंशी पति संजय सूर्यवंशी उम्र 35 साल निवासी ग्राम पोडी थाना सीपत जिला बिलासपुर ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पर से रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी प्रमिल दास मानिकपुरी एवं उसकी पत्नी रंजना मानिकपुरी ग्राम पोडी थाना सीपत के द्वारा गांव में नल उत्खनन, नाली निर्माण, सीसी रोड, नया तालाब उत्खनन, के नाम पर प्रार्थिया और गांव के अन्य महिलाओ से विभिन्न बैंको से लोन निकलवाकर कुल 51 लाख 87 हजार रूपये रकम प्राप्त कर धोखाधडी का अपराध घटित कर सकुनत से फरार हो गये थे। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 154/2025 धारा 420, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के द्वारा तत्काल टीम गठीत कर सायबर सेल की मदद से प्रकरण के फरार आरोपियो की पता साजी कर आरोपियो को सेंद्री बायपास बिलासपुर से दबिस देकर पकडा गया आरोपी गण प्रमिल दास मानिकपुरी एवं उसकी पत्नी रंजना मानिकपुरी से द्वारा पुछताछ पर अपराध स्वीकार करने पर आरोपियों के मेमोरेंडम कथन लिया गया। मेमोरेंडम कथन के आधार पर धोखाधडी के रकम से क्रय किया गया मोटर सायकल बुलेट कीमती 2,50,000 रूपये, कार कीमती करीबन 7,00,000 रूपये, टीवी कीमती करीब 50,000 रूपये, आईफोन कीमती 75,000 रूपये, जूमला कीमती 10,75,000 रूपये की संपत्ती एवं 30 नग एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड ,मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, विभिन्न बैंको के पास बुक एवं लोन संबंधी दस्तावेज को जप्त कर आरोपीगणो को विधिवत दिनांक 21.03.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि शिव सिंह बक्साल, सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक कौशल प्रसाद वस्त्रकार, परमेश्वर सिंह ठाकुर, आरक्षक शदर साहू, महिला आरक्षक ज्योति जगत, प्रियंका मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।
अप.क्र.- 154/2025 धारा- 420, 34 भादवि
आरोपी 👇👇
1 प्रमिल दास मानिकपुरी पिता स्व कपिल दास उम्र 52 साल
2 रंजना दास मानिकपुरी पति प्रमिल दास उम्र 41 साल साकिनान ग्राम पोडी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
जप्त सामग्री 👇👇
1, मोटर सायकल बुलेट कीमती 2,50,000 रूपये,
2, कार कीमती करीबन 7,00,000 रूपये
3, टीवी कीमती करीब 50,000 रूपये,
4, आईफोन कीमती 75,000 रूपये, जूमला कीमती 10,75,000 रूपये की संपत्ती
5, 30 नग एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड ,मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, विभिन्न बैंको के पास बुक एवं लोन संबंधी दस्तावेज
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
