
बिलासपुर,,, बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर पदोन्नति मिली! यह प्रमोशन किसी सरकारी कार्यालय में नहीं! बल्कि माँ महामाया के पावन दरबार में हुआ! ADG (इंटेलिजेंस) अमित कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रजनेश सिंह को SSP का बैच और स्टार पहनाए!
यह रतनपुर के धार्मिक इतिहास में पहली बार हुई!जब किसी पुलिस अधिकारी का प्रमोशन मंदिर परिसर में हुआ! माँ महामाया के दर्शन और पूजा के बाद SSP रजनेश सिंह को उनके नए पद पर नियुक्त किया गया! इस गौरवमयी अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद थे! जो इस स्वर्णिम पल के साक्षी बने!

प्रमोशन के बाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अर्चना झा और ASP उद्यन बिहार ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएँ दीं! ASP अर्चना झा ने SSP के उज्ज्वल भविष्य और कानून-व्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की कामना की!
इस विशेष समारोह में कोटा SDOP नुपूर उपाध्याय, थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान और महामाया मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा समेत रतनपुर पुलिस बल के अधिकारी एवं जवानों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही!
यह प्रमोशन रजनेश सिंह के लिए न केवल एक व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे पुलिस विभाग और रतनपुर के लिए गर्व का क्षण है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
