
00 7 वर्षों से चिटफण्ड के फरार आरोपी डायरेक्टरों को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के विरूद्ध पुरे भारत के अलग-अलग जगहों पर है धोखाधड़ी के कई अपराध पंजीबद्ध
00 आरोपियों के अन्य सार्थियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार, आरोपियों के द्वारा PACL कम्पनी बनाकर पुरे देश के लोगों से करीब 70,000 करोड़ का कराया गया है निवेश।
बिलासपुर,,, वर्ष 2018 में थाना रतनपुर में प्रार्थी अनिल मधुकर निवासी खैरखुण्डी के लिखित शिकायत आवेदन पर अनियमित PACL बीमा वित्तीय कपंनी के द्वारा आम जनता/ग्राहकों से 05 वर्षों में रूपये दोगुना करने व अधिक ब्याज देने का प्रलोभन देकर लोगों से रकम निवेश कराकर कुल 1449 निवेशको से जमा रकम 42,782,451/- कराया गया जमा रकम वापस नही किया गया हैं। कि प्रार्थी के शिकायत पर PACL बीमा वित्तीय कपंनी के डायरेक्टरों के विरूद्ध धोखाधड़ी करना पाये जाने से थाना रतनपुर में अपराध पजीबद्ध किया गया है। विवेचना दौरान अनियमित वित्तीय कपंनी PACL इंडिया लिमिटेड बीमा कंपनी के डायरेक्टर निर्मल सिंह भंगू निवासी मुक्तसर साहिब मुहाली पंजाब, डायरेक्टर त्रिलोचन सिंह उर्फ तरलोचन पिता साधु सिंह उर्फ सिद्धू व अन्य डायरेक्टर अनिल चैधरी लेधा, सिकंदर सिंह ढिल्लन, जोगींदर टायगर को पूर्व में गिरफ्तार कर मान. न्यायालय में पेश किया गया हैं। अन्य फरार आरोपी कम्पनी के डायरेक्टरों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। गुरमित सिंह व सुब्रतो भट्टाचार्य के जिला जेल में होने की सूचना पर आरोपियों को मान. न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी डायरेक्टरों अपने कथन में पुरे भारत के अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से PACL कपंनी में लगभग 70,000 करोड़ रूपये जमा होना बताया गया है। उक्त आरोपीगणों के विरूद्ध धोखाधड़ी करना पाये जाने से आरोपीगणों को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि उदयभान सिंह, आर.संजय यादव, विजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।
आरोपी 👇👇
1, गुरमित सिंह पिता स्व. कुलवंत सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी मौर्या इन्क्लेव प्रीतमपुरा थाना मौर्या इन्क्लेव जिला दिल्ली नार्थ वेस्ट दिल्ली.
2, सुब्रतो भट्टाचार्य पिता स्व. विरेश्वर भट्टाचार्य उम्र 64 वर्ष निवासी साउथ सिटी गुरूग्राम थाना सेक्टर 40 गुरूग्राम जिला हरियाणा पंजाब
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
