
कोरबा,,, एनटीपीसी टाउनशिप में जंगली हिरण को लेकर एक अजीबोगरीब विवाद सामने आया है, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में पत्रकार अनिल द्विवेदी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह घटना 22 मार्च की रात की है, जब एक जंगली हिरण टाउनशिप में भटककर आ गया था।
कैसे हुई घटना ?
रात 12:16 बजे हिरण के कॉलोनी में प्रवेश करने की जानकारी मिलते ही एनटीपीसी सिक्योरिटी सुपरवाइजर एम.एल. साहू ने सिक्योरिटी इंचार्ज मुकेश कुमार को सूचित किया।

इसके बाद वन विभाग को खबर दी गई, जिन्होंने हिरण को सुरक्षित पकड़कर अपने कब्जे में लिया।इसी दौरान, अनिल द्विवेदी, जो कृष्ण विहार में अवैध रूप से रह रहे हैं, अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हिरण को वन विभाग को सौंपने का विरोध किया और सिक्योरिटी गार्डों से झगड़ने लगे। शिकायतकर्ता मुकेश कुमार के अनुसार, अनिल द्विवेदी और उनके साथियों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..
घटना स्थल पर मौजूद अन्य सुरक्षा कर्मियों, एम.एल. साहू, रामकुमार साहू, अरुण कुमार, शीतल ज्योति मिंज और अमरेंद्र कुमार यादव ने भी इस घटना की पुष्टि की है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिससे मारपीट के आरोपों की पुष्टि हुई।
पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड मुकेश कुमार ने दर्री थाना में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अनिल द्विवेदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, अनिल द्विवेदी दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और पहले भी विवादों में रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
