
बिलासपुर, सरकंडा,,, शहर की समाज सेविका बिंदु सिंह कछवाहा ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की!जब वह अपने बच्चे को एक्टिविटी क्लास से लेकर घर लौट रही थी! तो सीपत चौक पर एक युवती को देखकर उनकी नजरें थम गईं! युवती की हालत बेहद गंभीर थी! और उसकी गतिविधियां असामान्य प्रतीत हो रही थीं! बिंदु सिंह ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और पास जाकर देखा कि युवती गंभीर रूप से घायल है! और उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था!
बिंदु सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और युवती की मदद के लिए आगे आईं! उनकी तत्परता से घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया! यह बिंदु की समाज सेवा का एक उदाहरण था! जिसमें उन्होंने न केवल किसी की जान बचाई, बल्कि साबित किया कि समाज में इंसानियत अब भी जीवित है!
“सरकंडा थाना प्रभारी ने दिया भरपूर सहयोग”
घायल युवती के मामले में सरकंडा थाना प्रभारी ने भी तत्परता से सहयोग किया! जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायल युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजवाया! थाना प्रभारी के समय रहते सहयोग ने पूरे मामले को आसान बना दिया और यह सुनिश्चित किया कि युवती को उचित इलाज मिल सके!
बिंदु सिंह कछवाहा और सरकंडा थाना प्रभारी की त्वरित और सही कार्रवाई से एक और जिंदगी को बचाया गया! जो समाज में इंसानियत की उम्मीद की किरण बनकर सामने आई! इस घटना ने यह भी साबित किया कि समाज में ऐसे ही नायक होते हैं! जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
