
00 मामला गलत इंजेक्शन के गर्भ पात का
बिलासपुर,,, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सिम्स में पेट दर्द से पीड़ित महिला को गर्भपात का इंजेक्शन देने की घटना को सामान्य बात बताया! वे सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे!
वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिल्हा मोहभट्टा की सभा मे शामिल होने पहुँचे थे! सर्किट हाउस पत्रकारों से चर्चा की
सिम्स और जिला अस्पताल में भर्राशाही के सवाल पर पहले तो वे झुंझला गए जैसे किसी नेंङकी दुखती रग पर हाथ रख दिया हो। गत 13 मार्च को करगीकला की गर्भवती महिला को पेट दर्द होने पर सिम्स में भर्ती कराया गया था! उसके गर्भ में 5 माह का बच्चा था! बताया जा रहा कि इंजेक्शन एक दूसरी महिला को लगान था और लगा पेट दर्द से पीड़ित गर्भवती महिला को लगा दिया गया जिससे उसका गर्भपात हो गया। परिजनो ने हंगामा मचा आरोप भी लगाया कि गर्भवती महिला को गलत इंजेक्शन लगाया गया। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने इस लापरवाही के लिए राज्य के स्वास्थ्य सचिव से जवाब मांग शपथ पत्र पेश करने कहा है। 7 अप्रैल को मामले में सुनवाई होनी है। पर इस सवाल के जवाब में जायसवाल ने पहले तो जानकारी होने से ही इंकार किया फिर कहा मामूली बात है होती रहती है!
ये पहला मामला नहीं है जब स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा में लापरवाही पर इस तरह का बयान दिया हो, वे पहले भी इसी तरह का बयान दे चुके है। सवाल यह उठ रहा कि ये पब्लिक को चिकित्सा सुविधाये मुहैय्या कराने के लिए मंत्री पद की शपथ लिए है, या डॉक्टरो के बचाव और निजी अस्पतालों के फीता काटने के लिए!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
