
बिलासपुर,,, ऐसा लगता है! कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की विजिलेंस टीम कुंभकर्णी नींद में हैं! यही कारण है! कि रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम इन दिनों जोन में एक्टिव है!और यहां वे कार्रवाई कर रहे है! रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम ने बिलासपुर के आरक्षण केंद्र में छापा मारा है! यहां दलालों की मिलीभगत से टिकटों का खेल लंबे समय से चल रहा था! जिसकी पुष्टी टीम की रेड के बाद हुई है!
सूत्रों के मुताबिक यहां दो महिला कर्मचारियों के पास से 1450 रुपए अतिरिक्त मिली है! ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है! कि ये पूरा खेल तत्काल टिकट के वक्त का हो सकता है! वहीं ये बात भी सामने आई है! कि काउंटर में रेलवे ने जो ऑन लाईन और ऑफ लाईन के लिए काउंटर अलग किए है! उसकी वजह से टिकट काउंटरों में भारी भीड़ देखी जा रही है! इसी का फायद उठाकर टिकट काउंटर में कर्मचारी यात्रियों से अधिक पैसे वसूल रहे है! विजिलेंस टीम रविवार की दोपहर 1.30 बजे बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची. टीम के आने की जानकारी बिलासपुर में किसी को नहीं दी गई थी! काउंटर पर जांच की गई! तो दिव्या और सुनीता शर्मा के पास अधिक रकम मिली! एक महिला कर्मी से 1 हजार रुपए तो दूसरी महिला कर्मी से 450 रुपए अधिक मिले. महिला कर्मियों से की गई पूछताछ विजिलेंस टीम ने दो महिला कर्मचारियों से कार्यालय में बैठाकर पूछताछ की गई! जानकारी के मुताबिक शाम को विजिलेंस टीम ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गई! रेलवे बोर्ड की विजिलेंस की टीम ने रकम जब्त कर बाकी प्रक्रिया पूरी की. अब इसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड के आला अधिकारियों को दी जाएगी. टीम के पहुंचते ही बाहर खड़े दलाल गायब हो गए!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.18कलेक्टोरेट गेट पर ननद-भाभी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सूटकेस उतारने की बात पर सड़क बनी अखाड़ा, दो मासूम बच्चों को छोड़ने का आरोप, पति की एंट्री ने बढ़ाया पारा, झूमाझटकी CCTV में कैद और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
Uncategorized2026.09.18माधव ट्रेडर्स में ‘ताजा’ चाय पर छापा, HU के साथ खाद्य विभाग की धाड़, 23 पैकेट ब्रूक बॉन्ड ताजा राडार पर, खरीदी का बिल मौके पर गायब… अब बिल आएगा तो खुलेगा ‘नकली-ताजा’ का पूरा राज…
Uncategorized2026.09.18RTO में लक्ष्मी दर्शन, फिटनेस सेंटर में दलालों का दरबार, बोर्ड पर ‘एंट्री बैन’ अंदर बिना एजेंट सब बेकार, 800 की फीस, 1200 की रेडियम पट्टी और 13 हजार का GPS दलाल मिले तो सिस्टम बोले, सब मुमकिन है…
Uncategorized2026.09.18मोदी के दीयों में सियासत की चिंगारी, मिताली चौक पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, गृहमंत्री के सामने नारेबाजी-धक्का-मुक्की, फुटवियर चलने की खबर… भाजपाइयों ने भी खोल दी गुलाब की पंखुड़ियों वाली पुरानी फाइल…
