
रायपुर,,, श्री शिवम कपड़ा शोरूम में 30 लाख की चोरी हुई है! चोर शोरूम के भीतर बुर्का पहनकर घुसा! वहां के कर्मचारियों से बातचीत की! फिर अचानक चोर लोगों की नजरों से गायब हो गया! अगले दिन सुबह शोरूम के काउंटर का लॉकर टूटा मिला!

चोर ने करीब 30 लाख रुपए चोरी कर लिए थे! इसके बाद आरोपी 5वें माले की छत से रस्सी के सहारे शोरूम से बाहर निकला और भाग गया! पुलिस के अनुसार उतरते समय रस्सी भी टूट गई! चोर तीसरे माले तक पहुंचा था! तभी धड़ाम से जमीन पर गिर गया! जिससे चोर के पैर टूटने की आशंका है!
रात 9.30 बजे शोरूम में दाखिल हुआ चोर
पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंडरी का है! पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चोरी की पूरी घटना 31 मार्च की देर रात हुई है! चोर शोरूम के भीतर रात करीब 9:30 बजे दाखिल हुआ था!
कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उसने बुर्का पहना हुआ था! उस पर शक भी हुआ लेकिन वह अचानक गायब हो गया! कुछ देर उसे खोजने के बाद सभी कर्मचारी शोरूम बंद करके घर चले गए!
कैश काउंटर का ताला टूटा, गायब थे पैसे
अगले दिन कर्मचारी शोरूम में वापस पहुंचे तो काउंटर का लॉक टूटा हुआ था! उसमें रखे हुए करीब 30 लाख रुपए गायब थे! शोरूम में हड़कंप मच गया! पुलिस को सूचना दी गई! जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ की!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
