
बिलासपुर,,, जिले के मल्हार में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित रैली के दौरान डीजे की तेज आवाज से जर्जर मकान गिरने से एक बच्चे की मौत और सात लोग घायल हो गए! इस घटना को लेकर चीफ जस्टिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में मामले की सुनवाई शुरू की है! बुधवार को चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में शासन की ओर से महाधिवक्ता ने जवाब प्रस्तुत किया!

उन्होंने कहा कि मकान डीजे की आवाज से नहीं गिरा, बल्कि एक वाहन मकान से टकराया था! इस घटना की रिपोर्ट मकान मालिक ने लिखाई है! और पुलिस ने वाहन चालक व डीजे संचालक को हिरासत में लेकर 15 दिन के लिए रिमांड पर लिया है! साथ ही, ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है! कोर्ट ने शासन के जवाब पर कलेक्टर बिलासपुर को व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने का आदेश दिया है! मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी यह घटना न केवल स्थानीय प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गई है! बल्कि पूरे जिले में रैली आयोजनों के दौरान डीजे और ध्वनि प्रदूषण की समस्या पर भी सवाल खड़े कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
