
बलौदा बाजार,,,, जिले में 14 साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है! पुलिस जांच में खुलासा हुआ है! कि अवैध संबंधों के शक के चलते उसकी सौतेली मां और चाची ने ही उसकी सुपारी देकर हत्या करवा दी! इस खौफनाक वारदात में छह लोग शामिल थे! जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं!
50 हजार में दी सुपारी, मासूम की गला घोंटकर हत्या
1 अप्रैल को लवन पुलिस को ग्राम डोंगरीडीह स्थित महानदी किनारे रेत में दबा एक बच्चे का शव मिला था! जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ और उन्होंने गहन पूछताछ शुरू की! संदेही गोविंदा कोसले, मोगरा धृतलहरे, मीना धृतलहरे और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया! पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—मृतक की सौतेली मां मीना धृतलहरे और चाची मोगरा बाई धृतलहरे ने गोविंदा कोसले को 50,000 रुपये की सुपारी देकर बच्चे को मरवा दिया था!
शक बना मासूम की मौत की वजह
मृतक बालक के पिता की दो पत्नियां थीं! दुर्गा धृतलहरे और मीना धृतलहरे। मृतक, दुर्गा धृतलहरे का बेटा था! वहीं, चाची मोंगरा धृतलहरे का भी परिवार में किसी से अवैध संबंध को लेकर विवाद चल रहा था! दोनों महिलाओं को डर था! कि बच्चा उनके रिश्तों के बारे में घर में कुछ बता सकता है! इसलिए उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली!
ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम
30 मार्च की रात 8 बजे, आरोपी मासूम को बहाने से बाइक पर बैठाकर महानदी ले गए! वहां बेल्ट से गला घोंटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव को रेत में दबाकर फरार हो गए! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
