
बिलासपुर,, शहर की पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए,नंबरी सट्टा खिलाने वाले सटोरिया को पकड़ने का हवाला देते हुए सट्टे पर अंकुश लगाने का दंभ भरकर अपनी पीठ को थपथपा रही है!
लेकिन उसके उलट आज भी शहर के थाना क्षेत्र में नामचीन सटोरियों और बड़े बड़े खाईवाल जो नंबरी सट्टे के साथ साथ ऑनलाइन भी सट्टा खिला रहा है! उनके गिरेबान तक पुलिस पहुंचने में नाकाम नजर आ रही है!
सड़क किनारे बैठकर रोजी में काम करने वाले नंबरी सट्टे लिखने वाले पर कार्रवाई से बड़े बड़े सट्टेबाज इनकी पकड़ से बाहर है! छुटपुट सटोरियों को पकड़कर सिर्फ पुलिस खानापूर्ति में लगी हुई है!

शहर के थाना क्षेत्र में चल रहे सट्टे और बड़े बड़े खाईवाल जो अपना पूरा साम्राज्य स्थापित करके अवैध धंधे को बखूबी से चलाते हुए सट्टे से आने वाली काली और मोटी रकम की कमाई कर रहे है।ऐसा भी नहीं इनके बारे पुलिस को जानकारी नहीं है!

आज भी हर गली मोहल्ले में नंबरी सट्टे से लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले अपने काम को अंजाम दे रहे है! सट्टे के अवैध कारोबार पर पुलिस सिर्फ रोजी मजदूरी में काम करने वाले तक सीमित होकर अपनी कार्रवाई कर खानापूर्ति में लगी हुई है।वही इनके पीछे मुख्य खाईवाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना भी पुलिस की कार्रवाई पर एक सवालिया निशान खड़ा कर रही है!
अभी तक पुलिस ने नंबरी सट्टा के मामले में जितनी भी कार्रवाई की गई उसमें रोजी मजदूरी में काम करने वाले सटोरियों को पकड़ पाई है! वही इन सटोरियों के द्वारा बड़े और मुख्य खाईवालों के लिए काम करने का उल्लेख किए जाने के बाद भी उन तक पुलिस पहुंचने नाकाम रही है!पुलिस की नाकामी से इन बड़े और मुख्य खाईवालों के हौसले आज इतने बुलंद है! कि यह पूरे शहर में सट्टे के अवैध कारोबार को संचालित करते हुए खुलेआम घूम रहे है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
