
बिलासपुर,,, निवासी कुमारी अर्चना लाल, पिता स्व. मिल्टन लाल, विनोबा नगर तालापारा रोड स्थित बर्न अस्पताल के पास, थाना तारबाहर ने अपने मकान पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत को लेकर आईजी ऑफिस पहुंची। अर्चना लाल ने बताया कि वह अविवाहित हैं और अपने माता-पिता एवं बुआ के साथ विनोबा नगर स्थित मकान में निवास करती थीं। माता-पिता के निधन के बाद वह अकेली उसी मकान में रह रही थीं। मकान के सामने स्थित तीन दुकानों को किराए पर देकर वे जीवन यापन कर रही थीं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से वे रायपुर इलाज कराने गई थीं। लौटने पर देखा कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है और किसी और ने नया ताला लगा दिया है। पता करने पर ज्ञात हुआ कि उनके भाई अरुण लाल ने जबरन कब्जा कर लिया है और उन्हें धमकाते हुए मकान से भगा दिया। अरुण ने कहा कि यह मकान उसकी भी संपत्ति है और वह इसे नहीं छोड़ेगा। अर्चना ने यह भी बताया कि उक्त मकान के अलावा उनके पास कोई अन्य साधन नहीं है और उन्होंने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
