
RAIPUR,,, यह पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के पंडरी स्थित पुराने बस स्टैंड का है! जहां रायपुर में एक नकली पुलिस वाला पकड़ाया है! दरअसल फर्जी पुलिस वाला दुकानदारों से रसीद देकर रुपए वसूल रहा था! उसके कमर में एक खिलौने वाली नकली बंदूक भी थी! खुलेआम इस तरह पैसे वसूलने की शिकायत जब पुलिस के पास पहुंची! तो फौरन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया! थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक अंधेड़ उम्र का व्यक्ति नकली पुलिस वर्दी पहनकर पंडरी के पुराने बस स्टैंड एरिया में घूम रहा है! उसकी वर्दी में कंधे पर दो स्टार लगा था! वो आसपास के दुकानदारों से रुपये वसूल रहा था! मौके पर पहुंचकर पुलिस उसे गिरफ्तार थाने ले आई। इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि व्यक्ति किसी कलामंच से जुड़ा हुआ है। उसने अपनी वर्दी में बहरूपिया लिख रखा है। वही आसपास के दुकानदारों से बातचीत में पुलिस को जानकारी मिली कि व्यक्ति जबरदस्ती नहीं कर रहा था। लेकिन लोगों से नकली वर्दी पहनकर रुपये मांग रहा था। इसके बदले वह रसीद भी दे रहा था। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। लेकिन उसे समझाइश दी गई है कि वह वर्दी की तरह दिखने वाले कपड़े का इस्तेमाल न करें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
