
रायपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जमीन के सौदे के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है! भाटापारा निवासी विनय माखीजा ने आरोपी अनिल गुलहरे पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है! जानकारी के अनुसार, विनय माखीजा और अनिल गुलहरे की जान-पहचान पहले से थी! इसी के चलते अनिल ने विनय को मौजा सकरी में खसरा नंबर 742, रकबा 4796 वर्गफुट की ज़मीन बेचने का सौदा किया! यह ज़मीन अनिल गुलहरे और अंजू जायसवाल के संयुक्त नाम पर थी! और अनिल के पास मुख्तियारनामा भी था! 27 नवंबर 2024 को नोटरी के माध्यम से सौदा तय किया गया! विनय ने 1.38 लाख रुपये ऑनलाइन और 20 हजार रुपये नकद अग्रिम राशि के तौर पर दिए! दोनों पक्षों ने 3 महीने के भीतर ज़मीन की रजिस्ट्री कराने का वादा किया था! 24 फरवरी 2025 को विनय ने रजिस्ट्री के लिए 2.10 लाख रुपये का स्टांप खरीदा और तीन चेकों के माध्यम से अनिल को कुल 27.70 लाख रुपये दे दिए! लेकिन जब रजिस्ट्री कराने का समय आया, तो अनिल बहाने से रजिस्ट्री ऑफिस ले जाने के बाद मौके से फरार हो गया! कुछ दिन बाद विनय को पता चला कि जिस ज़मीन का सौदा उसने किया था! वही ज़मीन अनिल ने 28 फरवरी को वरुण सामनानी नामक व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दी है। इस धोखाधड़ी से विनय को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है! पुलिस ने विनय की शिकायत पर आरोपी अनिल गुलहरे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है! कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
