
बिलासपुर,,, जिले के सीपत थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। ग्राम खोहनिया में 21 अप्रैल की रात खाना बना रहे युवक भरत रजक को दो युवकों ने मिलकर पुड़ी के गरम तेल की कड़ाही में धकेल दिया। इस खौफनाक हमले में भरत का पेट, कमर, चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद युवक को पहले सीपत अस्पताल और फिर गंभीर हालत में बिलासपुर के BTRC अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़ित के साथी की शिकायत पर आरोपी जितेन्द्र यादव और राम कुमार यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना ने शादी के माहौल को मातम में बदल दिया और पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस अब इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है……
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
