
बिलासपुर,,, एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने किसान से सीमांकन के लिए 50 हजार रूपयों की रिश्वत मांगने वाले फरार R.I को आठ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है! फरारी के बाद पकड़े गए आरोपी राजस्व निरीक्षक का नाम घनश्याम भारद्वाज है! आरोपी ने किसान से पचास हजार रूपया अपने साथी आरआई को दिलवाया था! जैसे ही एसीबी की टीम ट्रैप करने पहुंची…मुख्य आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने मे कामयाब रहा। लेकिन थकहार कर फरार आरोपी ने एसीबी के सामने समर्पण किया। एसीबी ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया है।
एक सप्ताह पहले जीपीएम जिले के गौरेला तहसील में कार्रवाई के दौरान एक आरआई को एसीबी की टीम ने 50 हजार रूपयों की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्य आरोपी आरआई भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। अन्ततः एसीबी की टीम ने बुधवार को फरार आरोपी आरआई घनश्याम भारद्वाज को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।
बताते चलें की जीपीएम जिला स्थित आंदु निवासी रंजीत सिंह राठौर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो में गौरेला आरआई घनश्याम भारद्वाज के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि उसके पिता के नाम पर 2 एकड़ कृषि जमीन है। गौरेला आरआई घनश्याम भारद्वाज सीमांकन के लिए 50,000 रूपयों की मांग कर रहा है।
एसीबी की टीम ने शिकायत और पुख्ता जानकारी के बाद 15 अप्रैल को पचास हजार के साथ पीड़ित को रिश्वत देने भेजा। गौरेला आरआई भारद्वाज के कहने पर रंजीत ने पचास हजार रूपया राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन को दिया। इसी दौरान एसीबी की टीम ने धावा बोलकर चन्द्रसेन को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी आरई घनश्याम भारद्वाज भागने में कामयाब रहा।
तत्कालीन समय एसीबी की टीम ने संतोष कुमार चन्द्रसेन को पूछताछ के बाद जेल दाखिल कराया। साथ ही फरार मुख्य आरोपी को पकड़ने का अभियान चलाया। आठ दिन बाद पतासाजी कर बुधवार को एसीबी की टीम ने फरार आरोपी आरआई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद घनश्याम भारद्वाज को एसीबी ने जेल दाखिल कराया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
