
बिलासपुर,,, नगर निगम ने शहर में अवैध तरीके से विज्ञापन करने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए धीरा बिल्डर्स पर 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। निगम के मुताबिक, बिना किसी अनुमति के कंपनी द्वारा बिजली के खंभों, स्ट्रीट लाइट पोल्स और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अपने प्रचार के लिए होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर लगाए गए थे।नियम के मुताबिक, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर विज्ञापन करने के लिए नगर निगम से पूर्व अनुमति लेना और निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होता है। लेकिन धीरा बिल्डर्स ने नियमों को दरकिनार करते हुए सीधे सरकारी संपत्तियों का उपयोग अपने प्रचार के लिए किया।निगम की टीम ने जब इस पर कार्रवाई की तो मेसर्स धीरा बिल्डर्स को 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिल्डर ने अपनी गलती स्वीकारते हुए तुरंत जुर्माने की राशि का भुगतान कर दिया। नगर निगम ने इसे साफ संकेत बताया है कि शहर में अवैध प्रचार-प्रसार करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
