
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है! जहां ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) और EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की संयुक्त टीम ने अतिरिक्त तहसीलदार लखेश्वर ध्रुव के विभिन्न ठिकानों पर आज सुबह तड़के बड़ी कार्रवाई की गई!
जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति और आर्थिक अनियमितताओं की जांच के तहत की गई है! सूत्रों का कहना है! कि यह कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई और सुबह-सुबह ही अधिकारियों की टीम लखेश्वर ध्रुव के सरकारी निवास और अन्य संभावित ठिकानों पर पहुंची!
करीब 6 से अधिक अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल हैं! जो दस्तावेजों की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रहे हैं! छापेमारी के दौरान कंप्यूटर, फाइलें, जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेज और बैंक खातों की जानकारी खंगाली जा रही है!
लखेश्वर ध्रुव पहले रायपुर में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत रह चुके हैं और वर्तमान में बिलासपुर जिले में अतिरिक्त तहसीलदार के रूप में पदस्थ हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम उनके पुराने कार्यकाल से जुड़े दस्तावेजों को भी खंगाल रही है ताकि उनकी संपूर्ण सेवा अवधि में हुई आर्थिक गतिविधियों का आकलन किया जा सके।
इस कार्रवाई की खबर फैलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारी वर्ग से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस छापेमारी की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, ACB और EOW की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे इस कार्रवाई की गहराई और आगे की योजना को लेकर संशय बना हुआ है।
फिलहाल जांच जारी है और आने वाले घंटों में कुछ और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
