
बिलासपुर,,, शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र श्री राम न्यू क्लाथ मार्केट, अग्रसेन चौक में अवैध अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है! बाजार स्थित दुकान नंबर जे-05, जिसे ‘सलूजा साड़ी’ के नाम से दीपक सलूजा संचालित करते हैं! के सामने लगातार अवरोध उत्पन्न किए जा रहे हैं!

दुकानदार दीपक सलूजा का आरोप है! कि ठीक उनकी दुकान से पहले स्थित दुकान नंबर जे-03 के संचालक हरजीत लाल द्वारा मार्केट परिसर की सड़क पर नियमित रूप से सामान के कार्टून, बोरे और अन्य सामग्री इस तरह फैलाई जाती है! कि न केवल ग्राहकों का आवागमन बाधित होता है! बल्कि उनकी दुकान पूरी तरह ढक जाती है! इसके कारण उनकी ग्राहकी में भारी गिरावट आई है! और आर्थिक नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है!

श्री सलूजा ने बताया कि वे कई बार नगर पालिक निगम बिलासपुर को इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं! और निगम द्वारा कुछ समय के लिए अतिक्रमण हटाया भी गया! किंतु हर बार कुछ ही समय बाद उक्त दुकानदार पुनः अतिक्रमण कर लेता है! उन्होंने यह भी बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने बिलासपुर कलेक्टर पुलिस अधीक्षक, जोन कमिश्नर, थाना सिविल लाइन और व्यापारी संघ को भी सूचित किया है! लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है!
श्री सलूजा का कहना है! कि उक्त दुकानदार की कथित ऊँची पहुँच के कारण प्रशासन भी प्रभावी कार्यवाही करने से बच रहा है! यह स्थिति न केवल व्यापारियों के लिए नुकसानदायक है! बल्कि बाजार में रोजाना आने वाले ग्राहकों के लिए भी असुविधाजनक है!
उन्होंने प्रशासन से मांग की है! कि जल्द से जल्द उक्त अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए और दोषी दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में पुनः अतिक्रमण न हो सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
