Fri. Oct 23rd, 2026

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ नारे, इंसाफ की मांग तेज…

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने किया विरोध प्रदर्शन…..

सरगुजा–जम्मू कश्मीर,,, के पहलगाम में 22 अप्रैल को जिस तरह से आतंकवादी हमले में 26 बेगुनाहों लोगों का नरसंहार किया गया!
उसके खिलाफ जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों आक्रोश जताते हुए जामा मस्जिद लखनपुर सामने विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद, के नारे लगाए गए! हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारेबाजी करते हुए विरोध जताया गया और मुस्लिम समाज के द्वारा सरकार से मांग की गई है

कि उन आतंकवादियों ने बेगुनाहों के ऊपर गोली बरसाया है।
ऐसे आतंकवादीयो को खोज कर पहचान कर चुन-चुन कर मारा जाए मुस्लिम समाज ऐसे मानवता के दुश्मन आतंकवादी के खिलाफ हमेशा खड़ा रहेगा इस विरोध प्रदर्शन में मुस्लिम समाज के मौलाना हसन रफीक खान ,हाफिज शाकीर अंसारी ,समीम खान जसीम खान शराफत अली, शानू खान, इनायत अंसारी ,नसरत खान इलाहीद खान साजिद खान, मतीन अख्तर,साबिर अंसारी शाहिद, शमीम खान बल्लू, महफूज हैदर इमरान अंसारी ,शेरा जाहिर मकसूद हैदर खान निजामुद्दीन नूर आफताब मौजूद रहे।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed