
बिलासपुर,,, लोरमी में 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण की गुत्थी सुलझाने में पुलिस अभी ना कामयाब है! अपहरण को पूरे 13 दिन गुजर गए हैं! बावजूद इसके पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ पाने में सफल नहीं हो पाई है! इस मामले में पुलिस क्षेत्रीय और लोकल लोगों की मदद भी ले रही है! पुलिस अधीक्षक ने अपहरण की सूचना देने पर ₹10000 के इनाम की घोषणा भी की है! इधर बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक ने भी मामले की जानकारी देने पर ₹30000 की नगर इनाम की घोषणा कर दी है! इन सब के बीच बच्ची के परिजन परेशान और हलकान है और उन्हें हर पल किसी अनहोनी का डर सता रहा है जबकि पुलिस संदेहियों का नार्को टेस्ट कराने की बात कह रही है! गौर तलब है! कि लोरमी के कोसाबाड़ी गांव में रहने वाली 7 साल की मासूम महेश्वरी गोस्वामी उर्फ लाली का 11 अप्रैल की रात अपहरण कर लिया गया था, घटने के समय बच्ची अपनी माँ के साथ घर पर एक ही खाट पर सो रही थी। घटना की रिपोर्ट दूसरे दिन थाना पहुंचकर बच्ची की मां ने दर्ज कराई थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की। जिले के पुलिस अधीक्षक की मानें तो बच्ची की खोज में 8 अलग -अलग टीमें बनाई गई है जो मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मामले में साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। सारी कोशिशें नाकाम होने के बाद अब पुलिस आमजनों से मदद की अपील कर रही है। जिले के पुलिस कप्तान ने जहां 24 अप्रैल को आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को 10 हज़ार नगद ईनाम की घोषणा की है। मासूम बच्ची की खोजबीन में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बावजूद उसके पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही है। ऐसे में पुलिस अब इस मामले में आमजनों से आरोपियों के संबंध में जानकारी देने की अपील की है। देखना होगा कि पुलिस के इस प्रयास पर उसे कब तक सफलता मिलती है और मासूम बच्ची कब अपने घर लौटती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
