
बिलासपुर,,, जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े राह चलती युवती से मोबाइल लूट की वारदात सामने आई है! कुदुदण्ड तुलजा भवानी मंदिर के पास रहने वाली सुष्मिता, जो कि एक रेस्टोरेंट में काम करती हैं! 27 अप्रैल को दोपहर करीब 3:30 बजे ड्यूटी खत्म कर घर लौटी थीं! घर के पास वह अपनी छोटी बहन से बातचीत कर रही थीं! तभी पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए! पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वारदात को अंजाम देने बाईक सवार आरोपियों की पातासाजी में जुट गई है!
इसके पहले हुई तारबाहर में लूट
अभी हाल में ही चार दिन पहले थाना तारबाहर क्षेत्र में दिन दहाड़े घर से बैंक जा रही युवती से मोटरसाइकिल सवार चार युवक रास्ता रोककर मारपीट करते हुए युवती के पास से रखे सत्रह हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिए थे! इस घटना को अंजाम देने वाले को पुलिस ने अभी तक पकड़ नहीं पाई!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
