
बिलासपुर,,, करबला रोड स्थित कोदू होटल चौक के पास संचालित माँ शारदा टेंट हाउस इन दिनों मोहल्लेवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है! स्थानीय लोगों का कहना है! कि टेंट हाउस संचालक द्वारा दुकान के सामने अक्सर टेंट का सामान सड़क पर रख दिया जाता है! यही नहीं, आए दिन भारी भरकम गाड़ियाँ बीच सड़क में खड़ी कर टेंट का सामान उतारा जाता है! जिससे सड़क पूरी तरह जाम हो जाती है!

मोहल्ले के लोगों ने कई बार टेंट हाउस संचालक से निवेदन किया, समझाया और इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है! आम नागरिकों को इस कारण रोजाना आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है!

स्थानीय निवासियों ने इस मुद्दे पर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है! ताकि सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके और रोज़ाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
