
बिलासपुर,,, कवर्धा की रहने वाली नर्स की लाश कमरे में मिली है! जिसके नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था! कुरदुर की रहने वाली 22 वर्षीय प्रिया मरकाम गंगानगर में किराए के मकान में रहती थी! वह प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी! सोमवार की रात को काम से लौटने के बाद वह अपने कमरे में थी! मंगलवार की सुबह काफी देर तक कमरा नहीं खुला और वह बाहर नहीं निकली!

मकान मालिक को लगा कि वह सो रही है! लेकिन दोपहर तक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद रहा! किसी अनहोनी की आशंका से उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया! सब की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि कमरे में रखे खाट पर युवती की लाश पड़ी हुई है। तुरंत इसकी सूचना नर्स के परिजनों को दी गई! अंदर बेड पर युवती की लाश पड़ी थी, जिसके नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था! पुलिस को शक है! कि उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया होगा! मामला खुदकुशी का लग रहा है लेकिन उसने खुदकुशी क्यों की पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
