Breaking
24 Jul 2026, Fri

भवन शाखा की लापरवाही उजागर: 3 मंज़िला अनुमति पर 6 मंज़िला भवन, नोटिस थमाकर बैठा निगम प्रशासन…

00 नोटिस में ही लटककर रह गया मामला,

00 सेटिंग या लेनदेन उठ रहे सवाल

बिलासपुर,,,, अवैध निर्माणकर्ता नगर निगम को सरेआम ठेंगा दिखा रहे है! नेहरू नगर संजय तरण पुष्कर रोड पर 3 के परमिशन पर 6 मंजिला भवन तन गया, प्लास्टर का काम भी अंतिम चरण में है!

निगम के भवन शाखा अधिकारी नोटिस की दुकान खोल कर बैठ गए है! लोग पूछ रहे है! कि लेनदेन का मामला है! या नेताओ का दबाव आखिर इतना बड़ा प्रशासन क्यों इस अवैध निर्माणकर्ता पर कार्यवाई करने की हिम्मत नही जुटा पा रहा है! आप खुद देख लीजिए कैसे बिना किसी ख़ौफ के निर्माण कार्य करा रहे है!

ओ भी तब जब डेड माह पूर्व निगम के भवन शाखा अधिकारी उन्हें करीब डेढ़ साल पूर्व जारी नोटिस के बाद अंतिम नोटिस जारी करने का दावा कर रहे है! ताजुब की बात यह है! कि इस अवैध निर्माण स्थल से संभागीय कमिश्नर और कलेक्टर कार्यलय की दूरी महज 1 किलो मीटर भी नही है! इतना ही नही केंद्रीय आवासन और राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री का निवास कार्यलय भी इसी के आसपास है! इसके बावजूद भी नोटिस नोटिस के खेल से जाहिर है! कि या तो निगम प्रशासन पर राजनैतिक दबाव है! या फिर लेनदेन सवाल तो उठ रहे है…?

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed