
बिलासपुर,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज सवेरे सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया! उन्होंने इस अवसर पर सीएसआर के तहत सीएमपीडी द्वारा सिम्स के शिशुरोग विभाग को लगभग एक करोड रुपए लागत के मेडिकल उपकरण सौंपे!
जिसमें 07 नाग वेंटिलेटर मशीन, 06 फोटोथैरेपी मशीन, 03 स्ट्रेलाईजर, 03 ऑटोक्लेव मशीन, 02 बिलरूबीनोमीटर, 10 कील बैरो शामिल हैं! इस अवसर पर निगम आयुक्त अमितकुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर लखन सिंह, मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के नोडल डॉक्टर बीपी सिंह, सिम्स नोडल अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र कश्यप उपस्थित थे!
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सिम्स प्रबंधन को निर्देशित किया गया है! कि मरीज हित में ओ.पी.डी. में आने वाले मरीजों की जानकारी के लिए एम.आर.डी. पास स्थित लोहे को दरवाजे के पास बोर्ड लगाने के लिए नगर निगम को दिशा निर्देश दिए! कैजुअल्टी ओ.पी.डी. में चिकित्सकों एवं मरीजों से चर्चा कर मरीजों को मिलने वाले सुविधाओं जैसे व्हील चेयर, ट्राली में मरीजों को वार्डों में पहुँचाने की जानकारी ली गई! एम.आर.डी. के ओ.पी.डी. और आई.पी.डी. पंजीयन कक्ष में आभा ऐप के माध्यम की जा रही पंजीयन की जानकारी एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया! मरीजों को खडे न रहकर बैठक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए एवं प्रत्येक पंजीयन स्थल में आभा ऐप के बार कोड स्कैनर लगाने कहा गया। ट्रायज यूनिट की व्यवस्था का जायजा लेते हुए चिकित्सकों से जानकारी चाही गई कि एक्सीडेंटल केस किस क्षेत्र से ज्यादा संख्या में आते हैं । कैजुअल्टी वार्ड के मरीजों एवं परिजनों से चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान बताया गया कि कैजुअल्टी वार्ड के एच डी यू यूनिट का कार्य सी.जी.एम.एस.सी. को जल्द कार्य पर्ण करने का निर्देश दिए गए। गायनिक वार्ड के निरीक्षण के दौरान परिजनों को बैठने के लिए और अधिक कुर्सियां लगाने एवं उनके समानों को रखने के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए। पीने के लिए पानी के जगह को साफ-सुथरा रखने एवं नए नल लगाने की दिशा निर्देश दिए। रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में सीटी स्कैन, एम.आर.आई. होने वाली संख्या के संबंध में जानकारी ली गई तथा रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉक्टरो की कमी को दूर करने के लिए उच्च स्तर पर शासन से बातचीत हेतु सहमति दी गई। निरीक्षण के दौरान व्यवस्था एवं साफ-सफाई से संतुष्ट हुए!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
