
बिलासपुर-मस्तूरी,,,ग्राम बेलटूकरी निवासी विनोद विश्वकर्मा पिता सहेत्तर विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष द्वारा ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर मस्तूरी थाना में IPC की धारा 420 व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 29.11.2023 को विनोद द्वारा अपने मित्र मिथलेश दिनकर को 1200 रुपए ट्रांसफर करने का प्रयास किया गया जो असफल रहा। लेकिन मोबाइल पर ट्रांजेक्शन सफल होने का मैसेज आया। उसके बाद विनोद ने गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर नंबर खोजकर संपर्क किया, जहां से एक व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर बताकर उसके बैंक डिटेल्स और OTP लेकर ठगी की। दो दिन बाद विनोद के SBI खाते से 99,999 और उसकी माता गायत्री विश्वकर्मा के खाते से 95,000 HDFC व AXIS बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में विनोद द्वारा 1930 पर कॉल कर साइबर शिकायत दर्ज कराई गई, पुलिस द्वारा मोबाईल नंबर, खाता नंबर धारकों के विरुद्ध IPC की धारा 420 व 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
