
बिलासपुर,,, कलेक्टर द्वारा पूर्व में जारी आदेशानुसार बिना अनुमति नलकूप खुदाई पर प्रतिबंध लगाया गया था!

जिसमें संबंधित एसडीएम की अनुमति उपरांत ही खुदाई किया जाना था! किंतु सकरी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुरु में अवैध खुदाई की सूचना प्राप्त होने पर तखतपुर अनुविभागीय अधिकारी एस.के.कंवर के निर्देश पर सकरी नायब तहसीलदार रुचिका अग्रवाल ने रात में छापेमारी की कार्यवाही करते हुए अवैध खुदाई कर रहे बोर मशीन CG13AE4987 एवं CG04LD8588 को मौके पर जप्त कर हिर्री थाने की सुपुर्दगी में दिया गया है,जिसे कृषक बलदाऊ पिता सहसराम पटेल द्वारा अपने खेत में कराया जा रहा था,वाहन जप्त जिससे किया गया है उनके नाम नंदराम पटेल एवं अनंत कुमार हैं, गाड़ी मालिक/एजेंट दिनेश साहू है।आज की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की इस कार्यवाही से निःसंदेह पेयजल की संकट को देखते हुए अंधाधुंध नलकूप खुदाई पर प्रतिबंध लगाना निहायत जरूरी है।आज की इस छापेमारी की कार्यवाही में रुचिका अग्रवाल ना.तहसीलदार सकरी,केशव साहू, प्रशांत वर्मा एवं सौम्या गुप्ता पटवारी एवं कोटवार गण उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
