
रायपुर,,, आदित्य फार्म हाउस के संचालक के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है! 06.05.2025 को थाना तेलीबांधा में आदित्य [फार्म हाउस] में एक पार्टी चलने जिसमें हुक्का का उपयोग होने के संबंध में सूचना मिलने पर मौके पर तस्दीक हेतु उनि राजेन्द्र सिंह पैकरा व हमराह स्टाफ के मौके पर पहुचे जहाॅ उक्त फार्म हाऊस में अवैध रूप से हुक्का उपलब्ध कराकर लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा था!
मौके पर पार्टी आर्गेनाईजर विकास सिंह बरोई पिता स्व० सुरेश सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन 227/ K RBC कलकत्ता 700028, हुक्का पीते हुये मिला जिसे पूछताछ करने पर आदित्य फार्म हाउस के संचालक के द्वारा लोगो को बर्थडे पार्टी में हुक्का पिलवाना बताया फार्म हाउस के संचालक की पतासाजी की गयी जो पुलिस को देखकर फरार हो गया मौके पर विकास सिंह बरोई के कब्जे से 09 नग हुक्का सेट जिसमें फलेवर सहित पूरा संसाधन लगा हुआ मिला!
जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4, 21(1) सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विजापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय एवं वितरण का विनियमन) 2003 का उल्लंघन करना पाये जाने से मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
