
बिलासपुर,,, शराब भट्ठी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया किया है! आरोपी जल्दी शराब नहीं देने पर भट्ठी में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ किया था! मिली जानकारी के अनुसार 07/05/2025 को रात्रि लगभग 09:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम लखराम शराब भट्ठी में कुछ लोग जल्दी शराब नही देने पर शराब भट्ठी के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की है। शराब भट्ठी के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी किए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम रवाना किया गया। इसके बाद ग्राम लखराम में शराब भट्ठी के पास से कर्मचारियों के साथ मारपीट कर शराब भटठी में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों को पकड़कर थाना लाया गया। मारपीट के आहत की रिपोर्ट पर कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया यहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि पवन सिंह, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. संजय यादव, पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –1. विकास चौहान पिता उदय चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी शांतिनगर बाल्को थाना बाल्को कोरबा,2. रोहित चौधरी पिता बारेलाल चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी शांतिनगर बाल्को थाना बाल्को कोरबा3. दीपक यादव पिता रामसेवक यादव उम्र 26 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बाल्को थाना बाल्को, जिला कोरबा छ.ग.।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
