
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में सरकंडा थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी (टीआई) तोप सिंह नवरंग को जांच के बाद क्लीन चिट दे दी गई है! साथ ही उन्हें कोटा थाने का प्रभारी भी बना दिया गया है! इस फैसले का विरोध करते हुए तहसीलदार ने इसे पक्षपातपूर्ण करार देते हुए डीजीपी को शिकायत सौंपी है!
घटना 17 नवंबर की रात की बताई जा रही है! जब तहसीलदार किसी कार्य से सरकंडा थाने पहुंचे थे! वहां कथित तौर पर टीआई ने उनके साथ गाली-गलौज की और हाथापाई तक पहुंच गए! इस घटना का वीडियो और ऑडियो भी सामने आया! जिसके बाद टीआई को लाइन अटैच कर जांच शुरू की गई थी!

तहसीलदार का आरोप है! कि जांच निष्पक्ष नहीं हुई! उन्हें बयान देने का पत्र देर से भेजा गया! जिससे वे समय पर अपना पक्ष नहीं रख सके! साथ ही, उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अस्पताल में हुई बदसलूकी को नजरअंदाज किया गया! उन्होंने डीजीपी से लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय और मानवाधिकार आयोग तक इस मामले की शिकायत की है!
सबसे गंभीर आरोप उन्होंने यह लगाया कि आरोपी टीआई को कोटा थाने में इसलिए पोस्ट किया गया क्योंकि वहीं उनके भाई की पोस्टिंग है! तहसीलदार का कहना है! कि यह एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया फैसला है! ताकि उन पर मानसिक दबाव बनाया जा सके!
उन्होंने RTI के तहत थाने की CCTV फुटेज, रोजनामचा और जांच रिपोर्ट की मांग की, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है! इस कारण उन्होंने राज्य सूचना आयोग में अपील भी दायर कर दी है!
तहसीलदार ने प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं! और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है! शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से वे लगातार उच्च स्तर तक गुहार लगा रहे हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
