
बिलासपुर,,, होटल, दुकान एवं फुटकर व्यवसाईयों को मुख्य मार्ग में विक्रय सामग्री फैलाकर विक्रय नहीं करने दिया गया हिदायत। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शहर में सरल, सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित, एवं सुचारु यातायात प्रबंधन हेतु नियमित रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, दुकान संचालको, फुटकर व्यवसाईयों एवं प्रमुख मार्गो में प्रावधान करने वाले अन्य लोगों पर निरंतर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज नेहरू चौक से लेकर इंदिरा सेतु के मध्य प्रतिदिन शाम को व्यस्ततम यातायात एवं वाहनों की अत्यधिक संख्या के एकत्रित होने के कारण यातायात चुनौतियों को देखते हुए उक्त मार्ग के दोनों तरफ यातायात को व्यवधान करते हुए विभिन्न प्रकार के दुकानों के संचालक एवं होटल, चाट, गुपचुप एवं फल इत्यादि के दुकानों के माध्यम से मुख्य मार्ग को बाधित करने वाले संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

अतिक्रमित भूमि पर अपने विक्रय सामग्री को फैला कर रखने वालों के विरुद्ध सघन एवं कठोर कार्रवाई की गई है। इस क्रम में उन्हें पूर्व में भी विक्रय सामग्री को दुकानों, होटलों एवं अन्य प्रयोजन हेतु लगाई गई होर्डिंग्स को बाहर फैला कर नहीं रखने हेतु हिदायत दिया गया था परंतु उक्त निर्देशों के अवहेलना करते हुए उनके द्वारा लगातार व्यावसायिक परिपेक्ष में अपने विक्रय सामग्री को मुख्य सड़क पर फैलाने के कारण आवागमन बाधित हो रही थी साथ ही अन्य प्रयोजन से उक्त स्थल पर होल्डिंग्स, बोर्ड, निर्देशिका फ्लेक्सी इत्यादि लगाई गई थी

उन्हें नियमानुसार कठोरता पूर्वक कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। साथ ही अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही में नगर निगम के द्वारा उक्त सामानों की जप्ती कर उन्हें पुनः समझाइस दिया गया है कि किसी भी तरीके से मुख्य मार्ग को बाधित करते हुए शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर किसी भी प्रकार के सामग्री का विक्रय ना करें और ना ही अपने ग्राहकों को उक्त स्थान पर अपने वाहनों को खड़ी करने हेतु प्रेरित करें अपितु उन्हें समझाइस एवं हिदायत दिया गया है कि सभी दुकानों के समक्ष "नो पार्किंग जोन" लिखकर यातायात नियमों की उल्लेख करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के धाराओं के तहत जुर्माना राशि का उल्लेख कर बोर्ड लगाई जावे ताकि ग्राहकों के द्वारा अपने वाहनों को बेहतरीन तरीके से खड़े करके प्रमुख मार्ग को बाधित न किया जावे। अत्यधिक ग्राहक आने वाले दुकान के दुकान संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वह ग्राहकों एवं उनके वाहनों को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने हेतु स्वयं गार्ड लगाए तथा वाहनों को व्यवस्थित तरीके से लगवाये जिससे यातायात बाधित न हो। उक्त निर्देशो का पालन नहीं करने वाले व्यावसायियो विरुद्ध पुनः संबंधित विभाग के द्वारा कार्यवाही की जा सकती है जिसके लिए नियमित रूप से यातायात बिलासपुर के द्वारा संबंधित विभागों को पत्राचार कर कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन भेजी जाएगी। विदित हो कि शहर के प्रमुख ओवर ब्रिज जिसमे तिफरा ओवरब्रिज, उसलापुर ओवरर ब्रिज एवं इंदिरा सेतु, राम सेतु, शनिचरी ब्रिज जिसमें प्रातः कार्यालयीन समय एवं शाम के 05 :00 से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक अत्यधिक भीड़ लगती है उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नेहरू चौक में बस एवं ऑटो के स्टापेज को भी प्रतिबंधित करते हुए उक्त बस एवं ऑटो के स्टापेज को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सरकंडा में महामाया चौक के आगे सवारी बैठाने हेतु स्थानांतरित की गई है। आम जन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इस हेतु प्रत्येक दिवस शाम के समय उक्त ओवर ब्रिज पर अत्यधिक भीड़ और व्यस्थतम आवागमन की स्थिति में सवारी वाहनों बसों और अन्य बड़ी वाहनों को समय-समय पर सेंदरी तिराहा से पेंड्रीडीह को ओर एवं मोपका तिराहा से लालखदान होते हुए नया बस स्टैंड हेतु डायवर्सन किए जाएंगे। इस संबंध में समस्त बस संचालकों को भी पूर्व में अवगत करा दिया गया है। अतः शहर में यातायात व्यवस्था को सरल सुगम सुरक्षित सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित किए जाने हेतु सभी वाहन चालकों, दुकान संचालकों आम नागरिकों से यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा नियमित रूप से बार-बार आह्वान किया जा रहा है फिर भी नियमों के उल्लंघन करने पर सघन एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस हेतु लगातार विभिन्न नागरिक संगठनों से यातायात विचार गोष्ठी भी लगातार की जा रही है ताकि अपने स्वयं के शहर के बेहतर यातायात प्रबंधन में यातायात पुलिस बिलासपुर के साथ-साथ सभी इकाइयों की जन सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.26खनिज माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर: बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 जेसीबी, 8 हाइवा समेत 23 वाहन जब्त, रेत-मुरूम-गिट्टी के काले कारोबारियों में मचा हड़कंप, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई से जिलेभर में खलबली…
Uncategorized2026.05.26मोबाइल में चलता था करोड़ों का क्रिकेट जुआ: तारबाहर पुलिस ने निखिल शर्मा और अविनाश पंजवानी को दबोचा, व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन बेटिंग रिकॉर्ड और KIA कार जब्त, FCI चौक में सट्टे के डिजिटल अड्डे पर छापा…
Uncategorized2026.05.26BMW के सनरूफ में चलता रहा डांस, हाईवे बना रीलबाजी का मंच: इंस्टाग्राम वायरल वीडियो ने पहुंचाया थाने, प्रतीक लूथर की लग्जरी कार जब्त, चकरभाठा पुलिस ने स्टाइल के ओवरडोज पर कसा शिकंजा…
Uncategorized2026.05.26काले कोयले का काला खेल बेनकाब: हाई क्वालिटी कोयला गायब कर भरते थे घटिया माल, हिर्री पुलिस ने डिपो मालिक, वाहन मालिक और चालकों को दबोचा, करोड़ों के कोल सिंडिकेट पर कसा शिकंजा…
