
बिलासपुर,,,, शहर के रिवर व्यू इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि सिम्स हॉस्पिटल के पीछे कुछ लोग भीड़ लगाकर हुड़दंग कर रहे हैं! नशाखोरी और अड्डेबाजी की गतिविधियों में लिप्त हैं! सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर रवाना हुई!
पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि एक कुल्फी वाला बीच सड़क पर देर रात तक ठेला लगाकर कुल्फी बेच रहा था! उसके चारों ओर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा थे! गौरतलब है! कि उक्त कुल्फी विक्रेता को पूर्व में भी पुलिस द्वारा रात के समय ठेला न लगाने की हिदायत दी गई थी! बावजूद इसके उसने नियमों का उल्लंघन करते हुए दोबारा ठेला लगा लिया!
पुलिस जब कुल्फी विक्रेता को समझाइश देने लगी तो इस दौरान एक युवक, जो नशे में प्रतीत हो रहा था! बीच सड़क पर आकर पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा! पुलिस ने युवक को देर रात घर जाने की सलाह दी! लेकिन उसने न केवल सलाह मानने से इनकार किया, बल्कि पुलिस से वाद-विवाद और हुज्जतबाजी करने लगा!
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कुल्फी विक्रेता और उस युवक को थाना लाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की! बाद में युवक ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप भी लगाया!
इस आरोप का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) को मामले की जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं! SSP ने कहा है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
