
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ राज्य के रायपुर सहित बिलासपुर जिले के सिविल लाईन थाना क्षेत्र की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर ठगने वाले शातिर ’’अन्तर्राज्यीय गिरोह’’ बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में घटना बाद कडी से कडी जोडते पुलिस पहुॅची ’’अन्तर्राज्यीय ठग/चोर गिरोह’’ तक, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. व थाना सिविल लाईन टीम द्वारा आरोपियो को पकडने मंे मिली सफलता।
घटना के बाद से घटना स्थल व आस पास ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर व थाने की टीम सूचना संकलन में लगे रहे व शहर एवं दीगर जिले के 200 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद की गई संदिग्धो की पहचान

’अन्तर्राज्यीय ठग/चोर गिरोह’’ के 02 महिला व 02 पुरूष सहित कुल 04 सदस्य गिरफ्तार उनके कब्जे से करीब 02 नग सोने की चुडी व 02 नग सोने की चैन तथा नगदी रकम 10 हजार रू जुमला किमती करीब 5 लाख रू बरामद किया गया।
घटना बाद टेक्निकल इन्पुट के आधार पर संदिग्धो की पहचान बाद बिलासपुर पुलिस पहुॅची ’’अन्तर्राज्यीय गिरोह’’ तक।
टेक्निकल इन्पुट के आधार पर चिन्हांकित संदेहियो को पकडने गई टीम दिल्ली जाकर पतासाजी की, जो संदेहीगण उज्जैन निकल गये थे, जिनका पीछा करते हुये टीम दिल्ली से उज्जैन पहुचकर उनको पुलिस अभिरक्षा में लेकर संपत्ति बारामदगी कार्यवाही हेतु संदेहीयो को वापस दिल्ली लाये।
’अन्तर्राज्यीय गिरोह’’ के आरोपियों को घेराबंदी कर पकडने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।
पुछताछ के दौरान आरोपियो द्वारा थाना गोलबजार जिला रायपुर में भी इसी प्रकार घटना करने का हुआ खुलासा।
ए.सी.सी.यू. टीम बिलासपुर व थाना सिविल लाईन पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
—00—-
थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क.्र 433/2025 धारा 318 (4) 3 (5) बी.एन.एस.
दिगर जिले के अपराध का खुलासा:-
थाना गोलबजार जिला रायपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 24/25 धारा 318 (4) 3 (5) बी.एन.एस. प्रार्थीया मालती यादव सोने का हार, काॅन का टाॅप्स, चांदी का कडा किमती 24950 रू
4 गिरफ्तार आरोपी:-
- मनोज सोलंकी पिता प्रताप ंिसह सोलंकी उम्र 42 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली।
- शांति देवी पति मनोज सोलंकी उम्र 39 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली।
- विजय सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी उम्र 28 साल विषणु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली।
- सीमा सोलंकी पति विजय सोलंकी उम्र 24 साल विष्णु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली।
बरामद संपत्ति:-
- दो नग सोने की चुड़ी
- दो सोने की चैन
- नगदी रकम 10000 ₹
जुमला कुल करीब सोने के जेवर चुडी व चैन व नगदी रकम 10000रू कुल किमती लगभग 5 लाख रू।
विवरण:-
मामले का विवरण इस प्रकार हेै कि दिनाॅक 18.04.2025 शाम प्रार्थीया हेमतला भोसले उम्र करीब 70 साल को अज्ञात ठग पहने जेवर की शुद्वीकरण करने के नाम पर उतरवाकर अपने पास रख लिये प्रार्थीया को कागज का बंडल कपडे में बांधकर देकर रवाना कर दिये कुछ समय बाद प्रार्थीया को ठगी का अहसास होने पर घटना की रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज की गई।
घटना की सूचना पर श्री रजनेश ंिसह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने हेतु निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यू.(सायबर सेल) एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं उनके आवागमन के संबंध मंे महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
सायबर सेल बिलासपुर की टेक्निकल इनपुट से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराकर आरोपियों की धरपकड हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर श्री रजनेश ंिसह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) व थाना सिविल लाईन टीम से उप निरीक्षक ओ.पी. कुर्रे की विशेष टीम आरोपीयो की पतासाजी हेतु रवाना की गई ,जो आरोपियों का पीछा करते हुये टेक्निकल इन्पुट के आधार पर दिल्ली रवाना हुये थे, दिल्ली पहुचने के बाद पता चला की संदेहीगण उज्जैन (मध्य प्रदेश) चले गये, तब टीम दिल्ली से उज्जैन पहुचकर संदेहियों को टेक्निकल इन्पुट के आधार पर पकडकर उनसे पुछताछ किये, उनके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर संपत्ति बारमादगी हेतू उन्हे साथ लेकर वापस दिल्ली आये। आरोपियों के कब्जे से ठगी गई मशरूका 02 नग सोने की चुडी, 02 नग सोने का चैन नगदी रकम बरामद किया गया है सभी आरोपियो से पुछताछ करने पर रायपुर के गोल-बाजार में भी चोरी करना स्वीकार किया गया है, आरोपियों से विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व ए.सी.सी.यू. श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह निरी. एस.आर. साहू थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी. अजहररूद्दीन प्रभारी ए.सी.सी.यू., उप निरी. ओम प्रकाश कुर्रे प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, राहुल सिंग, आरक्षक सोनू पाल, दीपक उपध्याय, विरेन्द्र गंधर्व, विरेन्द्र सिंह, विकास राम, मुकेश वर्मा, निखील जाघव, नवीन एक्का महिला आरक्षक ओम वैष्णव की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना कर उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.26खनिज माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर: बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 जेसीबी, 8 हाइवा समेत 23 वाहन जब्त, रेत-मुरूम-गिट्टी के काले कारोबारियों में मचा हड़कंप, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई से जिलेभर में खलबली…
Uncategorized2026.05.26मोबाइल में चलता था करोड़ों का क्रिकेट जुआ: तारबाहर पुलिस ने निखिल शर्मा और अविनाश पंजवानी को दबोचा, व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन बेटिंग रिकॉर्ड और KIA कार जब्त, FCI चौक में सट्टे के डिजिटल अड्डे पर छापा…
Uncategorized2026.05.26BMW के सनरूफ में चलता रहा डांस, हाईवे बना रीलबाजी का मंच: इंस्टाग्राम वायरल वीडियो ने पहुंचाया थाने, प्रतीक लूथर की लग्जरी कार जब्त, चकरभाठा पुलिस ने स्टाइल के ओवरडोज पर कसा शिकंजा…
Uncategorized2026.05.26काले कोयले का काला खेल बेनकाब: हाई क्वालिटी कोयला गायब कर भरते थे घटिया माल, हिर्री पुलिस ने डिपो मालिक, वाहन मालिक और चालकों को दबोचा, करोड़ों के कोल सिंडिकेट पर कसा शिकंजा…
