
बिलासपुर,,, बीते अप्रैल माह में विवाहिता के द्वारा अपने ससुराल वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना सामने आई थी! इस मामले में तोरवा पुलिस ने विवाहिता के आत्महत्या के लिए जिम्मेदार पति को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है! तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना तोरवा में पंजीबद्ध मर्ग 17/24 धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता की जांच दौरान मृतिका विनीता साहनी पति ओब्रेहेल उम्र 37 साल पता एन ई कॉलोनी के पिता राजकुमार साहनी और उसके भाई विपिन साहनी से पूछताछ की गईं! जो कि मृतिका के पति ओब्रेहेल का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था! जिसके कारण वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था! जिससे परेशान होकर मृतिका विनीता साहनी दिनांक 06.04.2024 को अपने निवास स्थान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीं मर्ग जांच में मृतिका के मोबाइल का परीक्षण कराया गया जिससे मृतिका के मारपीट की पुष्टि हुई मर्ग जाच पर से आरोपी ओब्रेहेल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 194/25 धारा 306 भारतीय दंड विधान डर कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में टीम गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ओब्रेहेल को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
