
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एक माननीय जज और मुंबई स्थित SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) कोर्ट के एक अधिकारी को धमकी भरे पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है! यह पत्र NDPS एक्ट के तहत जेल में बंद आरोपी संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा सिंह के नाम से भेजा गया है! आरोपी वर्तमान में गांजा तस्करी के एक गंभीर मामले में न्यायिक हिरासत में है!
जानकारी के अनुसार, मुंबई की SAFEMA अदालत में सुच्चा सिंह के खिलाफ अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई चल रही है! इसी दौरान हाईकोर्ट के जज और SAFEMA अधिकारी को अलग-अलग पत्र भेजे गए, जिनमें अप्रत्यक्ष रूप से कानूनी कार्रवाई को प्रभावित करने के संकेत मिले हैं! पत्र की भाषा और विषयवस्तु को देखते हुए इसे धमकी की श्रेणी में माना गया है!
धमकी भरे पत्रों की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए बिलासपुर सिविल लाइन थाना को FIR दर्ज करने के निर्देश दिए! FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है! और पत्रों की सत्यता की पुष्टि करने हेतु साइबर और फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है!
पुलिस अधिकारी यह जांच कर रहे हैं! कि क्या यह पत्र वास्तव में जेल में बंद आरोपी ने भेजा है! या फिर किसी अन्य व्यक्ति ने उसका नाम का दुरुपयोग करते हुए भेजा है! साथ ही संबंधित अधिकारियों की सुरक्षा की समीक्षा कर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है!
बताया जा रहा है! कि संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा सिंह पर गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े गंभीर अपराधों में मामला दर्ज है! और वह NDPS एक्ट के तहत लंबे समय से जेल में बंद है! उसके खिलाफ SAFEMA कोर्ट में करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों की जांच और जब्ती की कार्रवाई जारी है!
फिलहाल पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले की बारीकी से जांच कर रही है! अधिकारियों का कहना है! कि जल्द ही पत्र भेजने वाले की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
