
बिलासपुर,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की केंद्रीय जेल एक बार फिर विवादों में घिर गई है! तारबहार और कोतवाली थानों का आदतन बदमाश अंकुश यादव, जो हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों में आरोपी है! अब जेल के भीतर से वायरल हुए एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में है!
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है! जिसमें अंकुश यादव जेल के अंदर अपने समर्थकों से मिलता हुआ नजर आ रहा है! सबसे चौंकाने वाली बात यह है! कि यह वीडियो खुद बदमाश ने बनवाया और वायरल करवाया, ताकि अपने रसूख और रौब का प्रदर्शन कर सके!
जेल प्रशासन पर उठे सवाल:
इस वीडियो के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है! कि जेल जैसी उच्च सुरक्षा वाली जगह में मोबाइल फोन कैसे पहुँचा? क्या यह सिर्फ लापरवाही है! या फिर जेल प्रशासन की मिलीभगत?
इससे पहले भी बिलासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों को पैसे के बदले नशे का सामान, मोबाइल और अन्य सुविधाएं मिलने के आरोप सामने आ चुके हैं! जिले के कलेक्टर और एसपी द्वारा औचक निरीक्षण के बावजूद ऐसा वीडियो सामने आना गंभीर चिंता का विषय
जनता में फैला डर:
अंकुश यादव का आपराधिक इतिहास और उसके समर्थकों का जेल में पहुँचकर वीडियो बनाना यह दर्शाता है कि अपराधियों का मनोबल कितना ऊँचा है! इससे आम जनता में भय का माहौल पैदा हो गया है!
प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है! कि वह इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे! साथ ही, ऐसे वीडियो को सोशल मीडिया से तत्काल हटवाने की पहल की जानी चाहिए!
अब तक क्या पता चला?
बताया जा रहा है! कि यह वीडियो करीब दो हफ्ते पुराना है! फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो वायरल होने के बाद अंकुश यादव अभी भी जेल में है या बेल पर बाहर आ चुका है!
प्रशासन को चाहिए कि वह इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर जेल की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच करे और जवाबदेही तय करे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
