
बिलासपुर,,,, मौपका पुलिस चौकी ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नदी किनारे घाट में ताशा की बावन परियों से पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे जुआरियों को पकड़ने में सफलता पाई है! जहां इन जुआरियों के पास से नगद रकम और ताश की पत्ती बरामद कर जप्त किया गया! पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25.05.2025 को टीम गठित कर मुखबिर सुचना पर रेड कार्रवाई कर छठ घाट मोपका के पास 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का जीत हार दाँव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए जाने पर आरोपियों 1– ईशान सिंह ठाकुर पिता संतोष उम्र 32वर्ष सा दाऊ बाबा मंदिर के पास तोरवा जिला विलासपुर2- सुभाष सूर्यवंशी पिता फूलसिंह उम्र 35 वर्ष सा शिव मन्दिर के पास तोरवा3- संतोष सूर्यवंशी पिता बाबूलाल उम्र 55 वर्ष शिव मंदिर के पास तोरवा जिला बिलासपुर4-राजेन्द्र यादव पिता बलदाऊ उम्र 38 वर्ष सा बोलबम चौक के पास तोरवा जिला बिलासपुर5- आकाश सूर्यवंशी पिता कुशल उम्र 32 वर्ष प्राइमरी स्कूल के पास तोरवा जिला विलासपुर के सयुंक्त कब्जे से नगदी रकम 43390 रू,52 पत्ती ताश को विधिवत जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध धारा 3(2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कार्रवाई करते हुये उक्त आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक भावेश शेंडे प्रभारी पु स के मोपका, प्रधान आर 11580 रविकान्त सैनिक,आर रमेश राठौर,आर मुरली भार्गव का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
