
बिलासपुर,,, गुम हुई युवती की माँ ने सनसनी खेज आरोप लगाया है और कहा कि दो औरतों ने उसकी बेटी को ले जाकर के लखनऊ में बेच दिया। घटना कुछ इस प्रकार है कि कोनी थाना क्षेत्र के बिरकोना में रहने वाली पूनम तिवारी का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी गायब है, जिसे गांव की ही दो महिलाओं ने बहलाफुसला कर लखनऊ ले जाकर पांच लाख रुपये में बेच दिया। जहां उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। पूनम तिवारी का आरोप है कि उसने इसकी शिकायत कोनी थाने में की लेकिन पुलिस कार्यवाही करने की बजाय उल्टे लखनऊ जाने के लिए ही महिला से पैसे की मांग करने लगी, जिन्हें पैसे ना देने पर पुलिस लापता किशोरी की तलाश करने नहीं जा रही। इधर महिला की बेटी को बेचने का आरोप जिन पर लग रहा है वो खुलेआम घूम रही है। पूनम ने आरोप लगाया कि यह दोनों महिलाएं पूरे क्षेत्र में देहव्यापार का रैकेट चलाती है और इसी तरह से मासूम और नाबालिगों को अपने झांसे में ले कर उनसे देहव्यापार करवाती है। या फिर उन्हें बड़े शहरों में बेच देती है। इसकी शिकायत महिला ने कलेक्टर से भी की है। अगर पूनम तिवारी के आरोप में जरा भी सच्चाई है तो फिर इससे बहुत बड़ा खुलासा हो सकता है। प्रशासन को इस ओर निश्चित ही ध्यान देने की जरूरत है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
