
बिलासपुर,,19 अप्रैल से देश में आम चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत हो चुकी है पहले चरण के 102 सीटों के लिए संपन्न हुए मतदान में छत्तीसगढ़ के एक सीट बस्तर के लिए मतदान कराया गया तो वहीं अब 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होना है दूसरे चरण में कांकेर महासमुंद और राजनांदगांव में मतदान होगा तो वहीं तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के बाकी सात सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों का दौरा लगातार हो रहा है इसी कड़ी में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में आगामी दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्र गृहमंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दौरा प्रस्तावित है।
इसके अलावा बिलासपुर लोकसभा में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही शामिल हो रहे हैं इसके लिए बिलासपुर लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके सभा के लिए भव्य तैयारी की गई है जिसके मध्य नजर रविवार शोभा यात्रा शहर में बुलडोजर रैली निकाली गई 20 से भी अधिक बुलडोजर सरकंडा लोधी पारा से रैली के रूप में निकली जो नेहरू चौक राजेंद्र नगर चौक सिविल लाइन सत्यम चौक तालापारा व्यापार विहार तारबाहर शिव टॉकीज चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल बहतराई स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई इस दौरान रैली के रूप में बुलडोजर के काफिले को देखने के लिए शहर में उत्साह का माहौल नजर आया वहीं भाजपा के कार्यकर्ता बुलडोजर रैली में शामिल होकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने के लिए आतुर भी थे
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
