
बिलासपुर,,,हिर्री पुलिस ने 10 टन कबाड़ जब्त किया है। जब्त कबाड़ में लगभग ढाई टन लोहा रेलवे की है जिसमें एंगल और फिश प्लेट शामिल है। जप्त सामान की कुल कीमत ट्रक सहित 12 लाख बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सभी थानों को कबाड़ के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए है। इसी बीच हिर्री थाने को अवैध कबाड़ के संबंध में सूचना मिली। मुखबीर की सुचना पर थाना प्रभारी हिर्री किशोर केवट के द्वारा टीम गठित कर पेण्ड्रीडीह चौक स्थित मुस्तकीम के स्क्रैप यार्ड में रेड कार्रवाई की तो वहां पर चोरी का कबाड़ और रेल्वे से चोरी की गई फिस प्लेट, रेल का टुकड़ा, एंगेल बरामद हुआ। कबाड़ व्यापारी मुस्तकीम से बरामद स्क्रैप के संबंध में पूछताछ किया गया, लेकिन कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर थाना प्रभारी हिर्री के नेतृत्व में रेल्वे टीम के द्वारा मौके पर ही रेल सम्पत्ति अधिनियम, 1966 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने कबाड़ी से कुल 10 टन अवैध कबाड़ जब्त किया है। जिसमें 2.5 क्विंटल रेल्वे का फिश प्लेट, रेल्वे में उपयोग होने वाले एंगल का टुकड़ा व अन्य रेल्वे का सामान मिलाकर 2.5 लाख का कबाड़ और 10 लाख ₹ का ट्रक किया जप्त किया गया है। कुल कीमती 12 लाख 56 हज़ार 700 ₹ की सम्पति को जप्त किया गया है। कार्रवाई में रेल्वे भाटापारा पोस्ट के प्रभारी रेल्वे टीम के निरीक्षक आर. एस. मिश्रा, उप निरीक्षक सी. एस. मिश्रा आरक्षक सी राय, लाल सिंह, थाना प्रभारी हिर्री किशोर केवट, उप निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक बृजेश मिश्र और आरक्षक जोहन टोप्पो शामिल थे।
गिरफ्तार आरोपी –
- मोहम्मद मुस्तकीम पिता मोहम्मद युसूफ उम्र 33 साल निवासी बिलासपुर, जिला बिलासपुर
- पीरू शेख पिता अल्लाहरखा शेख उम्र 41 साल निवासी खंडोबा नगर रतनपुर, जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.21निगम दफ्तर या ‘चंडूखाना’? बाबू की कुर्सी पर बैठा जमीन का दलाल, गोपनीय फाइलें खुली; गोलबाजार अवैध निर्माण, कबाड़ और गबन कांड के बाद नया बवाल—कौन चला रहा सिस्टम, जिम्मेदार कौन, और कब होगी सख्त कार्रवाई?…
Uncategorized2026.04.21सिम्स में इलाज के दौरान उम्रकैद कैदी की मौत, एक्सरे से पहले बिगड़ी हालत; जेल से लाए गए बच्चू झुठैल को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मर्ग कायम, जांच शुरू—लापरवाही या अचानक बिगड़ी तबीयत? उठा बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.04.20बिलासपुर का थोक बाजार सवालों में.. नकली प्रोडक्ट्स का बढ़ता नेटवर्क उजागर.. पहले सागर ट्रेडर्स फिर महादेव में नकली सामान व्यापार विहार? जांच में सामने आए चौंकाने वाले संकेत..
Uncategorized2026.04.20परशुराम जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब: अरपा पार पहली बार निकली भव्य शोभायात्रा, ढोल-नगाड़े, झांकियां और भक्ति में डूबा शहर, विजय केशवानी और ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग की टीम ने किया जोरदार स्वागत, मट्ठा-पानी वितरण संग आस्था और उत्साह का अनोखा संगम दिखा…

