
बिलासपुर,, मस्तूरी थाना क्षेत्र में रेत के ढेर में एक युवक की रेत से दबी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया वही सूचना के बाद मौके पर पहुची मस्तूरी पुलिस आगे की जांच के बाद कार्यवाही में जुट गई है! मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात मस्तूरी पुलिस को सूचना मिली कि, जी,आर,इंफ़्रा, प्रोजेक्ट लिमिटेड ग्राम रलिया जहा 6 लेंन सड़क बनाया जा रहा है! उसी कंपनी का स्टोर मटेरियल डंप करने एक जगह को चिन्हाकित कर उसी जगह पर मटेरियल को मिलाकर बन रहे सड़क पर सप्लाई करता है! उसी जगह में बुधवार की बीती रात में उसी कंपनी की हाईवा के द्वारा रेत डंप किया जा रहा था!जिसे आसपास के अन्य कर्मी देख रहे थे!
जिन्होंने देखा कि जिस हाईवा से रेत गिराया गया है!उसमें किसी इंसानी पैर की तरह पंजा दिखाई दे रहा है जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया जिसके बाद मस्तूरी पुलिस को सूचना दी गई मोके पर पहुची पुलिस ने रेत के अंदर खुदाई करवाई जहाँ खुदाई के दौरान लाश मिली जिसकी पहचान उसी हाईवा के हेल्फर मोनू रजक पिता पप्पू रजक उम्र18 वर्ष निवासी घुरू थाना सकरी बिलापुर के रूप में हुई!
जिसके बाद हाईवा क्रमांक सीजी 07 सीएन 9376 के ड्राइवर हेमचंद लहरे ने पूछताछ में बताया कि वह अपने हेल्फर को लेकर पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम अमलड़िहा रेत घाट रेत लाने गया था! जो हाईवा के ऊपर केबिन में बैठकर पोकलेन से रेत भरवा रहा था! फिर अचानक से कही गयाब हो गया जिसको ड्रायवर द्वारा उस स्थान में काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नही चला जिसके बाद हाईवा ड्रायवर ने रेत से भरे हाईवा को लेकर जी,आर,इंफ़्रा, प्रोजेक्ट केम्प ग्राम रलिया में लाकर खाली कर रहा था तभी खाली कर रहे रेत से हेल्फर की लाश मिली जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की हेल्फर मोनू रजक हाईवा के ऊपर केबिन में बैठा था! तो उसी समय पोकलेन के द्वारा रेत भरते समय पोकलेन की चपेट में आ गया होगा जिसके बाद हाईवा के डाला में लोडिंग कर रहे रेत में दब गया होगा फिलहाल मस्तूरी पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम पश्चयात परिजनों को सौप कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है!

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
