Breaking
23 Jul 2026, Thu

20 बेजुबान मवेशियों का अवैध कार्य करने वाले के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

आरोपियों के कब्जे से 13 नग भैसा, 07 नग भैसी मवेशी किमती करीबन 200000/- रूपये एवं वाहन क्रमांक CG 10 BJ 9265 किमती करीबन 300000 किमती 500000 रूपये किये गये जप्त

आरोपियों का नाम- 1.नाजिम शाह पिता सिफा शाह उम्र 29 साल निवासी बेगीबास दवा थाना गंगोह जिला सहारनपुर (उ0 प्र0)

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन में ज़िले में अवैध कार्यों में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। 25 अप्रैल को तखतपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम छिरहापारा पचबहरा मे कुछ लोग मवेशियों को पीकप वाहन क्रमांक CG 10 BJ 9265 मे भरकर क्रुरता पुर्वक बुचड खाना ले जा रहे है जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकरियों की दी गई। थाना प्रभारी हरिश चंद्र टांडेकर के द्वारा सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के साथ सूचक के बताये हुए स्थान छिरहापारा पचबहरा पहुंचे जहा उक्त वाहन आते हुए मिला जिसे रोक कर रेड कार्यवाही किया, पुलिस को देखकर दो लोग भाग गये एवं एक व्यक्ति ड्राईविंग सीट पर बैठा मिला जिसका नाम पुछने पर अपना नाम नाजिम शाह पिता सिफा शाह उम्र 29 साल निवासी बेगीबास देवा थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। उक्त आरोपी के कब्जे से 13 नग भैसा, 07 नग भैसी मवेशी किमती करीबन 200000/- रूपये एवं वाहन क्रमांक CG 10 BJ 9265 किमती करीबन 300000 जुमला किमती 500000 रूपये को बरामद किया जाकर मौके की कार्यवाही किया जाकर आरोपी के विरूद्ध धारा धारा- 4,6,10 कृ.प.परि.अधि.11(घ) कृ.प.क्रुरता अधि. के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed