बिलासपुर:- तिरुपति इलेक्ट्रिकल का संचालक ब्रांडेड केबल के नाम पर लोगों को नकली केबल बेच कर चूना लगा रहा था, जिसका खुलासा तब हुआ जब लीगल टीम और बिलासपुर पुलिस के द्वारा तिरुपति इलेक्ट्रिकल मंगला चौक में छापा मार कार्यवाही की गई, जिसके बाद खुलासा हुआ कि तिरुपति इलेक्ट्रिकल का संस्थापक विवेक कुमार गुप्ता RR KABEL के नकली वायर बेच रहा था,आपको बता दें काफी दिनों से लीगल टीम को शिकायत मिल रही थी कि, कुछ इलेक्ट्रिकल दुकानों में ब्रांडेड केबल के नाम पर लोगों को नकली वायर बेची जा रही है, जिसे देखते हुए नकली वायर बेचने वालों पर टीम अपनी नजर बनाए रखी थी और आखिरकार काफी मशक्कत के बाद बिलासपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
तिरुपति इलेक्ट्रिकल में आने वाले लोग भरोसे से यहाँ समान लेने आते थे पर उन्हें क्या पता था, कि यहां ब्रांडेड केबल के बजाए नकली केबल थमा कर बेवकूफ बनाया जरा था,पता नही ये खेल कब से चल रहा था, और अब तक कितने लोगों को तिरुपति इलेक्ट्रिकल का संचालक बेवकूफ बनाकर नकली केबल थमा चुका है, हम बिलासपुर के लोगो को सावधान करना चाहते है,कि वो ऐसे ठगों से बचकर रहे जिससे उन्हें सही समान मिल सके, ज़्यादा पैसे कमाने के चक्कर मे विवेक गुप्ता अपने ग्रहकों के विस्वास के साथ खिलवाड़ करता आया है। जिससे अब तिरुपति इलेक्ट्रिकल से लोगों का भरोसा उठना तो लाज़मी है। बहरहाल इस पूरे मामले में संस्था के संचालक के ऊपर कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। लीगल टीम और बिलासपुर पुलिस को अन्य इलेक्ट्रिकल दुकानदारों पर भी नजर रखनी होगी कही न कही इस गोरख धन्दे में बड़े अहोदेदार की मिलीभगत से ही इसे अंजाम दिया जाता होगा ,तेलीपारा में इसके मुख्य सरगना पैर जमाये बैठे है देखना होगा लीगल टीम उनपर कब कर्यवाही करती है !
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
