
कोटा थाना क्षेत्र में बढ़ा अपराध का ग्राफ थाना प्रभारी नही संभाल पा रहे थाना क्षेत्र कोटा पुलिस को होनहार थाना प्रभारी की जरूरत

बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। कोटा पुलिस बढ़ते अपराधो पर अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित होती नजर आ रही है। पुलिस के इसी रवैये को देखकर अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए है। यही नहीं कोटा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का कारोबार भी जोरों से चल रहा है।चोर तो आए दिन किसी न किसी मोहल्ले के मकान का ताला चटका रहे है। कोटा थाना क्षेत्र के हालात बहुत ही खराब हो गए है। अब तो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे है। मारपीट की घटना तो आम बात बन कर रह गई है। लगता है की थाना प्रभारी महोदय थाना क्षेत्र चला पाने में असमर्थ नजर आ रहे है। ऐसे हालात देखकर लगता है की कोटा थाने को एक होनहार थाना प्रभारी की सख्त जरूरत है जो कोटा थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराधो पर अंकुश लगा सके। वही जानकारों की माने तो कई गंभीर अपराध कोटा पुलिस के द्वारा दर्ज किए गए है जिसमे अब तक कोटा पुलिस अपराधियो को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है।
पहला मामला,,,
महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या,,
मामला मार्च माह का, कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा में रोजी मजदूरी का काम करने वाली एक महिला की लाश उसके घर मे नग्न अवस्था मे मिली थी, जिसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे कोटा पुलिस ने आशंका जताई थी कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले को सुलझा पाने और आरोपी को पकड़ने में कोटा पुलिस अब तक सफल नहीं हो पाई है
दूसरा मामला,,
सिक्ख युवक को चार अज्ञात मोटरसाइकल सवारों ने मारी थी गोली,,
मामला मार्च माह का,कोटा क्षेत्र में गोली की गूंज से सनसनी फैली थी, गोलीकांड 11 मार्च रात की बताई गई थी ,जिसमे तखतपुर निवासी सिक्ख युवक अपने दोस्तो के साथ औरापानी जंगल से घूमके के वापस लौट रहे थे।
जब वे लोग औरापानी मोड मेनरोड स्कूल के पास बाथरूम करने के लिए रुके तभी दो मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात लोग आए और हुज्जातबाजी करते हुए मारपीट करने लगे। इसी बीच चार अज्ञात युवक में से एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी, जिससे गोली तखतपुर निवासी सिक्ख युवक सनी खालसा के नाभि में जा लगी थी जिसके बाद अज्ञात युवक घटना को अंजाम दे कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। इस मामले में भी कोटा पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है।
तीसरा मामला,,
हाल ही में फार्म हाउस के चौकीदार की हत्या कर शव को जला दिया गया
21 मई रविवार को कोटा थाना क्षेत्र के बेलटुकरी स्थित फार्म हाउस में चौकीदार की जली हुई लाश मिली थी, चौकीदार के शरीर पर चोट के निशान थे, इससे पुलिस को आशंका है कि किसी ने मारपीट कर हत्या के बाद शव को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है।
कोटा क्षेत्र के बेलटुकरी में रहने वाले रामफल यादव(45) एक फार्म हाउस में चौकीदारी करते थे। वे फार्म हाउस में अकेले रहते थे। उनके परिवार के सदस्य गांव में अपने घर पर रहते थे। रविवार को गांव के कुछ लोग फार्म हाउस में गए तो रामफल की लाश जली हुई अवस्था में मिली। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही उनके स्वजन को इस संबंध में बताया था, शव पर चोट के निशान है। इससे पुलिस ने आशंका व्यक्त कि थी की मारपीट कर हत्या के बाद शव को आग के हवाले किया गया होगा।इस मामले में भी कोटा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।आरोपी गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर खुले रूप से घूम रहे है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
पिकनिक स्पाट पर बढ़ रहा नशे का चलन…
युवओं के बीच पिकनिक स्पाट पर नशे का चलन बढ़ रहा है। युवक ग्रुप बनाकर शहर के बाहर और जंगल की ओर पिकनिक के लिए जाते हैं। इसके बाद पिकनिक स्पाट में नशाखोरी होती है। इसके कारण कई विवाद और मारपीट का भी मामला सामने आया है।सूत्र बताते है की अवैध शराब की बिक्री कोटा थाना क्षेत्र के अधिकतर ढाबों में की जाती है,और तो और कोटा के मुख्य चौक पर स्थित एक नामी ढाबे पर खुलेरुप से शराब बिक्री की जाती है जिस पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई?
गंभीर अपराधो में कोटा पुलिस ने अब तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं की है जिससे कोटा पुलिस की कार्यवाही पर कई सवाल उठना लाजमी है। कोटा पुलिस अपनी जिम्मेदारियों पीछे हटती नजर आ रही है
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
