
बिलासपुर में रविवार देर रात एक आदतन बदमाश ने स्कूटी सवार युवक पर लाठी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी लाठी लेकर आ गया और युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारने लगा। इस घटना का VIDEO भी सामने आया है, जिसमें युवक पिटाई के डर से जान बचाकर भागते दिख रहा है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित श्रीकांत वर्मा मार्ग की है। जानकारी के अनुसार अंकुर सिंह और बदमाश श्रेयांश सिंह उर्फ कंडा के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसके चलते श्रेयांश मौके की तलाश में था। रविवार रात करीब 11 बजे अंकुर सिंह किसी काम से श्रीकांत वर्मा मार्ग तरफ गया था। तभी उसे श्रेयांस ने देख लिया। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। पहले तो उसने अंकुर को रोककर उससे गाली-गलौज करने लगा। फिर लाठी लेकर आ गया और अंकुर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हालांकि, अंकुर ने इस घटना की नहीं की है। लिहाजा, पुलिस सरेराह हुई मारपीट की इस घटना से अनजान है। बताया जा रहा है कि श्रेयांस सिंह आदतन नशेड़ी और निगरानी बदमाश है। कुछ समय पहले ही उसने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा था। इसके बाद उसने पुरानी रंजिश के चलते अंकुर सिंह पर हमला कर दिया
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.08ऑनलाइन सट्टे के ‘खिलाड़ी’ फरार… पुलिस ने लगा दिया इनाम का बोर्ड!
क्रिकेट सट्टा कांड में 6 आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित, लंबे समय से पुलिस को दे रहे चकमा; सूचना देने वालों को इनाम, पहचान पूरी तरह रहेगी गोपनीय…
Uncategorized2026.03.078 लाख पर ‘नज़र’ और कार से बैग ‘गायब
व्यापार विहार में गल्ला व्यापारी से बड़ी चूक, शटर गिराते ही शातिर ने उड़ा दी नकदी… C.C.T.V में कैद वारदात, हड़कंप के बीच SSP पहुंचे मौके पर, आरोपी की तलाश में पुलिस की नाकाबंदी तेज…
Uncategorized2026.03.07लालखदान चौक पर गुंडागर्दी की कोशिश नाकाम: IPS गगन कुमार की सख्ती का असर, बीच सड़क दंगल मचा रहे 3 बदमाशों को तोरवा पुलिस ने मौके से दबोचा, बीएनएस 194(2) में केस दर्ज कर सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश…
Uncategorized2026.03.07अफीम कांड में फंसे भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार! एनसीबी की एंट्री से मामला गरमाया, भूपेश बघेल के दौरे से तेज हुई सियासत… डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार—अपराधियों को संरक्षण देने का कांग्रेस पर लगाया आरोप…
