
बिलासपुर,,, मस्तूरी गोलीकांड मामले में बिलासपुर पुलिस ने एक और चौंकाने वाली कार्रवाई की है! पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के सख्त निर्देश पर अब उस पुराने निष्कासित कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है! जिस पर हमले की साजिश रचने का आरोप है!पुलिस की इस कार्रवाई से सियासी गलियारों में खलबली मच गई है!
गोलियों की गूंज से दहल उठा मस्तूरी…
बीते 28 अक्टूबर की रात मस्तूरी में चली गोलियों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी! सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, और मामला राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में तब्दील हो गया! पुलिस ने इसे महज झगड़ा नहीं, बल्कि संगठित साजिश बताया है…!
पुलिस कप्तान का ‘प्रहार’ — एक-एक पर कसेगा शिकंजा
घटना के बाद से ही पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमों ने सघन खोज अभियान चलाया…! लगातार चौबीस घंटे की कार्रवाई में पुलिस अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है! इसी कड़ी में अब पुराने निष्कासित कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी ने पूरे नेटवर्क की परतें खोल दी हैं! पुलिस कप्तान ने कहा —यह केवल एक गोलीकांड नहीं, बल्कि अपराधियों के गठजोड़ को खत्म करने की शुरुआत है…!
CCTV और कॉल रिकॉर्ड ने खोली साजिश की पोल
पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जांच में सामने आया कि हमले की तैयारी पहले से की गई थी! शराब और ठेकेदारी विवाद से लेकर राजनीतिक पकड़ तक हर कोण से पुलिस जांच कर रही है! हथियारों की बरामदगी और गवाहों के बयान से साफ है! कि घटना सुनियोजित थी!
सियासत में हलचल, पुलिस की सख्त चेतावनी
पुराने निष्कासित कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलकों में हड़कंप है! विपक्षी दल इसे कांग्रेस के भीतर की गुटबाज़ी से जोड़कर देख रहे हैं! वहीं पुलिस कप्तान ने दो टूक कहा है! कि –“कानून के खिलाफ जाने वालों की कोई राजनीतिक पहचान नहीं होती! अपराधी सिर्फ और सिर्फ अपराधी है…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
