

बिलासपुर की अरपा नदी को जीवनदायिनी कही जाती है. गर्मी के समय यह नदी सुखी पड़ जाती है और तब से नदी से रेत माफिया रेत का अवैध खनन और परिवहन का काम जोरों से करने लगते हैं.
कितनी हिम्मत है भाई! रेत माफियाओं में जो हाईटेंशन बिजली टावर के चारों तरफ कर दिया खोखला अवैध रेत माफियाओं का हौसला बहुत बड़ गया है. खनिज विभाग से भी उन्हें अब किसी का डर नहीं लगता. विभाग वाह-वाही लूटने के लिए छोटे छोटे रेत माफियाओं पर कार्रवाई तो करती है लेकिन बड़े स्तर पर हो रहे रेत खनन माफियाओं पर कार्रवाई करने से कतराती है.जिसके कारण इन बड़े अवैध रेत खनन करने वाले उन माफियाओं के हौसले कितने बुलंद होते जा रहे हैं.

गर्मी के समय अवैध खनन जोरों पर
अरपा नदी को बिलासपुर की जीवनदायिनी कही जाती है. गर्मी के समय यह नदी सूख जाती है और इस समय नदी से रेत माफिया रेत का अवैध खनन और परिवहन का काम जोरों से करने लगते हैं. रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का मामला आपने सुना ही होगा लेकिन आज हम इन तस्करों के कारनामे और मुनाफे के लालच में किए गए बड़ी लापरवाही का मामला बताने जा रहे हैं. जहां हाईटेंशन बिजली के टावर लगाए गए हैं वहीं टावर के चारों तरफ की मिट्टी और रेत को तस्करों ने खोखला कर दिया है. यह टॉवर किस कंपनी की है और कितने वाट की बिजली सप्लाई होनी है यह स्पष्ट नहीं है मगर कुछ लोगों के अनुसार बिलासपुर तुर्किडाही से होकर कोरबा से रायपुर की ओर 1600 मेगा वाट बिजली की सप्लाई होनी है. जिसका काम अभी भी अधूरा पड़ा है

अरपा नदी को कर दिया छलनी
ग्रामीणों का कहना कि अवैध खनन करने वाले तस्करों ने तो अरपा नदी को छलनी कर ही दिया है. साथ ही हाईटेंशन टावर की जड़ों को भी खोखला कर दिया है. जिससे कोई बड़ी अनहोनी घटना भी घट सकती है. बहरहाल देखना होगा जिला प्रशासन और जिले की बिजली विभाग इस मामले में किस तरह संज्ञान लेता है और इन रेत माफियाओं पर कब तक कार्रवाई की जाती है.

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.21निगम दफ्तर या ‘चंडूखाना’? बाबू की कुर्सी पर बैठा जमीन का दलाल, गोपनीय फाइलें खुली; गोलबाजार अवैध निर्माण, कबाड़ और गबन कांड के बाद नया बवाल—कौन चला रहा सिस्टम, जिम्मेदार कौन, और कब होगी सख्त कार्रवाई?…
Uncategorized2026.04.21सिम्स में इलाज के दौरान उम्रकैद कैदी की मौत, एक्सरे से पहले बिगड़ी हालत; जेल से लाए गए बच्चू झुठैल को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मर्ग कायम, जांच शुरू—लापरवाही या अचानक बिगड़ी तबीयत? उठा बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.04.20बिलासपुर का थोक बाजार सवालों में.. नकली प्रोडक्ट्स का बढ़ता नेटवर्क उजागर.. पहले सागर ट्रेडर्स फिर महादेव में नकली सामान व्यापार विहार? जांच में सामने आए चौंकाने वाले संकेत..
Uncategorized2026.04.20परशुराम जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब: अरपा पार पहली बार निकली भव्य शोभायात्रा, ढोल-नगाड़े, झांकियां और भक्ति में डूबा शहर, विजय केशवानी और ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग की टीम ने किया जोरदार स्वागत, मट्ठा-पानी वितरण संग आस्था और उत्साह का अनोखा संगम दिखा…
